---विज्ञापन---

CWG 2022: नीरज चोपड़ा ने खिलाड़ियों को कहा- ऑल द बेस्ट, देश से लगाई ये गुहार

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत के खाते में चार मेडल आए। खास बात यह है कि ये चारों मेडल वेटलिफ्टिंग में रहे। मीराबाई चानू ने जहां देश को गोल्ड दिलाया, तो वहीं बिंदियारानी ने सिल्वर, संकेत सरगर ने सिल्वर और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पर कब्जा जमाया। हालांकि टीम इंडिया बर्मिंघम में […]

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत के खाते में चार मेडल आए। खास बात यह है कि ये चारों मेडल वेटलिफ्टिंग में रहे। मीराबाई चानू ने जहां देश को गोल्ड दिलाया, तो वहीं बिंदियारानी ने सिल्वर, संकेत सरगर ने सिल्वर और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पर कब्जा जमाया। हालांकि टीम इंडिया बर्मिंघम में चल रहे CWG 2022 में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को मिस कर रही है। नीरज चोट के चलते कॉमनवेल्थ से बाहर हो गए हैं। फिलहाल उनका रीहैब जारी है। इस बीच स्टार एथलीट ने CWG में परफॉर्म कर रहे एथलीट्स को शुभकामनाएं दी हैं।

अच्छी हुई है शुरुआत

---विज्ञापन---

नीरज चोपड़ा ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, सभी को नमस्ते। अपनी कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत काफी अच्छी हुई है और हमारा नेशनल एंथम भी वहां पर बज चुका है। आशा करते हैं कि अब और भी काफी बार हमें नेशनल एंथम सुनने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

जो परफॉर्म न कर पाएं उन्हें सपोर्ट करें 

नीरज ने आगे कहा, जिस-जिसके गेम अभी बाकी हैं, मैं उन्हें ऑल द बेस्ट कहना चाहता हूं। वो अपना हंड्रेड परसेंट दें और मन लगाकर परफॉर्म करें। नीरज ने देशवासियों से कहा, मैं सभी को यही कहना चाहता हूं कि अपने सभी खिलाड़ियों को सपोर्ट करें, जो अच्छा करता हो या जो किसी वजह से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए आप उसे भी सपोर्ट करें। नीरज ने खिलाड़ियों से कहा- अपना हंड्रेड परसेंट लगा दो, हम आपके साथ हैं। ऑल द बेस्ट।

First published on: Feb 14, 2021 09:55 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola