---विज्ञापन---

CWG 2022: राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार, पुरस्कार का किया ऐलान

नई दिल्ली: भारतीय टीम के एथलीट्स ने बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में 61 मेडल अपने नाम किए। इसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसमें हरियाणा के कई एथलीट्स हैं, जिन्हें राज्य सरकार ने सम्मानित करने का फैसला लिया है।जानकारी के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: भारतीय टीम के एथलीट्स ने बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में 61 मेडल अपने नाम किए। इसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसमें हरियाणा के कई एथलीट्स हैं, जिन्हें राज्य सरकार ने सम्मानित करने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार सम्मानित करेगी। सम्मान समारोह 16 अगस्त को गुरुग्राम में होगा। सरकार सभी पदक विजेताओं के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेगी।

 

और पढ़िए‘कोई फर्क नहीं पड़ता…’, एशिया कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बयान

---खबर नीचे जारी है---

 

चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को भी इनाम
सरकार स्वर्ण पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपये से सम्मानित करेगी। ओलंपिक की तर्ज पर राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

 

और पढ़िएमुंबई छोड़ेंगे अर्जुन तेंदुलकर, अब इस टीम के लिए खेलने की संभावना

---खबर नीचे जारी है---

 

कुश्ती में सबसे ज्यादा मेडल
इस बार भारत को सबसे ज्यादा मेडल कुश्ती में मिले हैं। भारत के सभी 12 पहलवानों ने पदक पर कब्जा जमाया। वेटलिफ्टिंग में भी भारत को 10 पदक मिले। इसमें 6 पदक महिला पहलवानों और 6 पदक पुरुष पहलवानों ने जीते हैं। कुश्ती में भारत को 6 गोल्ड, एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल मिला है। वहीं वेटलिफ्टिंग में भारत को कुल 10 मेडल मिले। इनमें 3 गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज शामिल हैं। तीन महिला वेटलिफ्टर्स ने पदक पर कब्जा जमाया।

---खबर नीचे जारी है---

 

 

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

---खबर नीचे जारी है---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 10, 2022 09:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola