World Cup 2023: क्विंटन डी कॉक ने लगाया टूर्नामेंट का चौथा शतक, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड से बस एक कदम दूर

World Cup 2023, Quinton De Kock Centuries: क्विंटन डी कॉक ने मौजूदा टूर्नामेंट में चौथा शतक लगाकर कुमार संगकारा की बराबरी कर ली है।

World Cup 2023 Quinton De Kock Fourth Century in Tournament Just One Step Away From Rohit Sharma Record

World Cup 2023 Quinton De Kock Fourth Century in Tournament (Image Credit- Twitter)

World Cup 2023, Quinton De Kock Centuries: साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल चार शतक लगा दिए हैं। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी डी कॉक ने शतक जड़ा और बेहतरीन पारी खेली। भारतीय सरजमीं पर यह उनका छठा शतक रहा। इसी के साथ वर्ल्ड कप के एक ए़डीशन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने कुमार संगकारा की बराबरी कर ली है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 116 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड से एक कदम दूर

क्विंटन डी कॉक अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में चार शतक लगा चुके हैं। वहीं इस टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह अब सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे हैं। अगर बचे हुए मुकाबलों में उनके बल्ले से एक शतक और निकला तो वह रोहित शर्मा के पांच शतकों की बराबरी कर लेंगे। साउथ अफ्रीका अपना 7वां मुकाबला खेल रही है। अभी भी लीग स्टेज में उसे दो मैच खेलने हैं। फिर अगर टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंची तो वहां भी उसे दो मैच खेलने होंगे। ऐसे में अभी डी कॉक की फॉर्म देखते हुए लगता है कि वह रोहित का रिकॉर्ड तोड़ भी सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक

  1. रोहित शर्मा- 5 (2019 वर्ल्ड कप)
  2. कुमार संगकारा- 4 (2015 वर्ल्ड कप)
  3. क्विंटन डी कॉक- 4 (2023 वर्ल्ड कप)
  4. सौरव गांगुली- 3 (2003 वर्ल्ड कप)
  5. मैथ्यू हेडन- 3 (2007 वर्ल्ड कप)
  6. मार्क वॉ- 3 (1996 वर्ल्ड कप)

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, एक साल में दूसरी बार हुई इंजरी

डी कॉक का करियर रिकॉर्ड

क्विंटन डी कॉक की बात करें तो उनके वनडे करियर का यह 21वां शतक था। वह इस फॉर्मेट में 152 मैच खेलकर 152 पारियों में 6721 रन बना चुके हैं। यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है। इस टूर्नामेंट से पहले ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ