विराट कोहली नहीं कर पाए सचिन तेंदुलकर की बराबरी, फिर भी बन गए नंबर 1 बल्लेबाज

Virat Kohli, World Cup 2023: विराट कोहली भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रन बनाकर आउट हुए और शतक से चूके। लेकिन वह नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं।

Virat Kohli Misses Century Becomes number 1 batsman in World Cup 2023 Most Runs Surpassed Rohit Sharma

Virat Kohli Misses Century Becomes number 1 batsman in World Cup 2023 Most Runs Surpassed Rohit Sharma

Virat Kohli, World Cup 2023: भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग राउंड की सबसे बड़ी बाधा मानी जा रही न्यूजीलैंड की टीम को चारों खाने चित कर दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर से अपने चेस मास्टर के टैग को जस्टिफाई किया। विराट ने 95 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और जीत में अहम योगदान दिया। हालांकि, वह शतक से चूके और सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को बराबर करने से भी चूक गए।

विज्ञापन

विराट बन गए नंबर 1 बल्लेबाज

फिर विराट कोहली नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन अब बना लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। लेकिन विराट कोहली अब 354 रनों के साथ टॉप स्कोरर बन गए हैं। जबकि रोहित शर्मा के नाम 311 रन हैं। इस लिस्ट में विराट और किसी भी बल्लेबाज से फिलहाल काफी आगे निकल गए हैं। साथ ही विराट कोहली सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन

  1. विराट कोहली- 354
  2. रोहित शर्मा- 311
  3. मोहम्मद रिजवान- 294
  4. रचिन रविंद्र- 290
  5. डैरिल मिचेल- 268

विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा। अब उनसे ऊपर बस सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:-

  1. सचिन तेंदुलकर- 18426
  2. कुमार संगकारा- 14234
  3. रिकी पोंटिंग- 13704
  4. विराट कोहली- 13437
  5. सनथ जयसूर्या- 13430

यह भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी ने ‘पंजे’ से किया कमाल, एकसाथ 5 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे; ऐसा करने वाले पहले भारतीय

विज्ञापन

इस मैच में पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम 273 रनों पर सिमट गई थी। भारतीय टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 95 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी स्टार साबित हुए और उन्होंने 5 विकेट अपने पहले मैच में ही लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ