News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ODI World Cup 2023. विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने की इच्छा जताई। किंग कोहली ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीर खिचंवाते हुए खुश होने का मौका दे दिया। विराट के इस दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इससे पहले मैच के दौरान विराट कोहली का ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बोलबाला रहा। उन्होंने ब्लू टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंद में नाबाद 101 रन की उम्दा शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले।
Virat Kohli acknowledged the Eden Gardens groundstaff and took a picture with them.
– The icon!pic.twitter.com/FyFy8VoYjZ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 5, 2023
यह भी पढ़ें- रवींद्र जडेजा ने कोलकाता में मचाया तांडव, 2 रन रह गए पीछे, नहीं तो युवराज सिंह का रिकॉर्ड हो जाता स्वाहा
मैच के दौरान किंग कोहली ने एक खास उपलब्धि प्राप्त की। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतकों की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के नाम वनडे में अब क्रमशः 49-49 शतक दर्ज हैं। आगामी मुकाबलों में अगर कोहली एक और शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वह सचिन के शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि, ‘सचिन तेंदुलकर की बराबरी करना बहुत बड़ी बात है। वह मेरे हीरो हैं। मुझे पता है लोग उसने मेरी तुलना करते हैं, लेकिन उनसे तुलना की ही नहीं जा सकती है। वह मेरे हीरो थे और हमेशा रहेंगे। मुझे याद है कि जहां बैठकर मैं उन्हें टीवी पर देखा करता था, अब उस मुकाम पर पहुंचकर भावुक हूं।’
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।