IPL 2026 से पहले RR के कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी समेत टीम के युवा खिलाड़ियों को दी खास सलाह

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कप्तान पराग ने वैभव सूर्यवंशी समेत टीम के युवा खिलाड़ियों को बड़ा संदेश दिया है.

Riyan Parag

Riyan Parag

IPL 2026, Riyan Parag: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से करेगी. संजू सैमसन के CSK में जाने के बाद रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी सौंपी गई है. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कप्तान रियान पराग ने टीम के युवा खिलाड़ियों को लेकर बड़ा संदेश दिया है.

विज्ञापन

पराग ने खास तौर पर तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि उन्हें किसी भी तरह के दबाव से दूर रखना बेहद जरूरी है. साथ ही उन्होंने वैभव को एक खास सलाह भी दी है.

विज्ञापन

रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी को दी खास सलाह

नई जर्सी और नए जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी में जबरदस्त प्रतिभा है, लेकिन कम उम्र में उन पर ज्यादा दबाव डालना सही नहीं होगा. उन्हें किसी भी तरह के दबाव से दूर रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका नेचुरल खेल है.” उन्होंने यशस्वी जायसवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि, “टीम के सीनियर खिलाड़ी मैदान पर दबाव को संभालेंगे, जबकि युवा खिलाड़ियों को सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए.”

पराग ने यह भी सलाह दी कि वैभव को फिलहाल मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, ताकि वह बाहरी दबाव से बचते हुए अपने प्रदर्शन पर पूरा फोकस कर सकें. साथ ही, उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि आईपीएल में खेलने का मौका मिलना अपने आप में बड़ी बात है और इस मंच पर टिके रहने के लिए हर खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा.

विज्ञापन

टीम संजोजन को लेकर कही ये बात

पराग ने आगे टीम संयोजन को लेकर कहा कि संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी की कमी जरूर महसूस होगी, लेकिन टीम के सीनियर और ऑलराउंडर मिलकर इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों के सुझाव टीम के लिए बेहद अहम होंगे.

वहीं, अपनी फिटनेस पर बात करते हुए पराग ने बताया कि कंधे की चोट के चलते उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा था और वह पहले अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहे थे. लेकिन इस बार आईपीएल उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है और वह पूरी तरह फिट होकर 100% देने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रवींद्र जडेजा की गेंदों पर उड़ाए चौके-छक्के, वायरल वीडियो ने गेंदबाजों को डराया!

आलोचनाओं से दूर रहकर सिर्फ अपने खेल पर फोकस

गुवाहाटी और जयपुर में मैचों को लेकर उठ रही चर्चाओं पर पराग ने साफ कहा कि टीम इन बातों पर ध्यान नहीं देती और खिलाड़ी सोशल मीडिया व आलोचनाओं से दूर रहकर सिर्फ अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि 17 साल की उम्र में वह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे और अब 24 साल के हो चुके हैं, ऐसे में टीम के साथ उनका गहरा जुड़ाव है. उन्होंने फैंस से अपील की कि वे गुवाहाटी और जयपुर दोनों जगह टीम को पूरा समर्थन दें.

आईपीएल के पहले चरण में राजस्थान रॉयल्स का कोई भी मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा. टीम के सभी शुरुआती मुकाबले गुवाहाटी में आयोजित होंगे. कप्तान पराग का साफ संदेश है दबाव नहीं, बल्कि भरोसा और नेचुरल खेल ही टीम की सफलता की असली कुंजी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ