ऐसा क्या हुआ कि रात 3.34 बजे जमकर हंसने लगे सूर्यकुमार यादव!

PBKS vs MI Suryakumar Yadav

PBKS vs MI Suryakumar Yadav

विज्ञापन

नई दिल्ली: सूर्या की फॉर्म लौट आई है। बुधवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश कर क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। सूर्या ने 31 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 212.90 की स्ट्राइक रेट से 66 रन जड़े। उनकी शानदार पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने 215 रनों का एक बड़ा स्कोर चेज किया।

इससे पहले सूर्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रनों की शानदार पारी खेली थी। पिछले पांच मैचों में वे तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। अपनी फॉर्म में वापसी के बाद सूर्या जाहिर तौर पर काफी खुश होंगे। वे अपने क्रिकेट को जमकर एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन बुधवार को मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ कि सूर्या अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Advertisment

एमआई ने किया मजेदार ट्वीट 

दरअसल, हुआ यूं कि उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी देख मुंबई इंडियंस की टीम काफी खुश हो गई। टीम के टि्वटर हैंडल ने एक मजेदार ट्वीट कर फोटो शेयर किया- जिसमें ‘थ्री इडियट्स’ फिल्म का एक सीन दिखाया गया है। इसमें आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन बेगानी शादी में खाना लेते नजर आ रहे हैं। एमआई ने तीनों एक्टर्स के ऊपर रन भी लिखे हैं। आमिर खान के ऊपर 10 गेंदों में 26, आर माधवन पर 31 में 66 और शरमन जोशी पर 41 में 75 लिखे हुए हैं।

https://twitter.com/surya_14kumar/status/1653883281509851136

सूर्या ने रात 3.34 बजे किया ट्वीट 

इस मैच में सूर्या ने 66, तिलक वर्मा ने 26 और ईशान किशन ने 75 रन की पारी खेली थी। एमआई ने तीनों एक्टर्स को तीन खिलाड़ी की तरह पेश किया है। सूर्या ने जब ये ट्वीट देखा तो उनकी हंसी छूट गई। वे खिलखिलाकर हंसने लगे और जवाब देने से खुद को नहीं रोक पाए। सूर्या ने तीन लाफिंग इमोजी ट्वीट कर अपने एक्सप्रेशन जाहिर किए। खास बात यह है कि सूर्या ने जब ये ट्वीट किया तो रात के 3.34 बजे रहे थे।

विज्ञापन

उनके इस ट्वीट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि आपको नींद नहीं आई क्या। बहरहाल, सूर्या की फॉर्म में वापसी देख मुंबई इंडियंस गदगद है। पॉइंट्स टेबल में एमआई 9 मैचों में 5 जीत के बाद छठे स्थान पर है। अब टीम के पास 5 और मुकाबले बचे हैं। यदि मुंबई को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो इस मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। एमआई का अगला मुकाबला सीएसके से 6 मई को होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ