यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहते हैं सौरव गांगुली, तारीफ में कही बड़ी बात

Yashasvi Jaiswal Sourav Ganguly

Yashasvi Jaiswal Sourav Ganguly

नई दिल्ली: भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू करते ही यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ 171 रन ठोक सुर्खियां बटोर ली हैं। वह फिलहाल 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट की तैयारियों में जुटे हैं। उन्हें उनके शानदार डेब्यू के लिए क्रिकेटप्रेमियों की प्रशंसा मिल रही है। इस बीच जयसवाल की 171 रन की शानदार पारी ने सौरव गांगुली को काफी प्रभावित किया है। गांगुली का मानना है कि जायसवाल को भारत की विश्व कप टीम में होना चाहिए।

विज्ञापन

जायसवाल को विश्व कप में खेलते देखना चाहूंगा

गांगुली ने कहा- मैं जायसवाल को आगामी वनडे विश्व कप में खेलते देखना चाहूंगा। इस युवा खिलाड़ी में आगे जाने का जज्बा और कौशल है। मैंने उसे आईपीएल के दौरान करीब से देखा है, लेकिन रेड बॉल वाला क्रिकेट अलग है। उसमें वहां भी सफल होने की क्षमता है। मुझे लगता है कि वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकता है।

विज्ञापन

गेंदबाज को होती है दिक्कत

भारत के पूर्व कप्तान ने जायसवाल को टीम की स्ट्रेटेजी के लिहाज से विश्व कप टीम में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा- मैं हमेशा शीर्ष क्रम में बाएं-दाएं हाथ के संयोजन के पक्ष में हूं। इससे प्रतिद्वंद्वी के अटैक को कुछ परेशानी होती है क्योंकि गेंदबाजों को लगातार अपनी लाइन और लेंथ को बदलना पड़ता है। हालांकि, जायसवाल को एशियाई खेलों की टीम में नामित किया गया है, लेकिन गांगुली का मानना है कि यदि चयनकर्ता विश्व कप के लिए एशियाई खेलों के खिलाड़ियों के बारे में नहीं सोच रहे हैं, तो उन्हें जयसवाल को एशियाई खेलों की टीम से बाहर कर विश्व कप के लिए उनके नाम पर विचार करना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ