नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक हाल ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सहायक कोच बने हैं। कीवी टीम अभी पाकिस्तान दौरे पर है, जहां सकलैन को टीम के साथ बैठा हुआ देखा जा रहा है। सकलैन के इस फैसले पर कई सवाल भी उठे थे। हालांकि अब उन्होंने खुलासा किया है कि ये भूमिका क्यों स्वीकार की।

विज्ञापन

पूरी दुनिया हमारी है

सकलैन के अनुसार, जब उन्हें सहायक कोच के रूप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में शामिल होने का प्रस्ताव मिला, तो उन्होंने सलाह के लिए अपने आध्यात्मिक गुरु से बात की। सकलैन ने रेडियो न्यूजीलैंड से बात करते हुए कहा- जब मेरे पास न्यूजीलैंड से फोन आया तो मैंने अपने आध्यात्मिक गुरु से कहा कि मेरे पास एक युवा कीवी टीम की मदद और सपोर्ट करने का प्रस्ताव आया है।” इसके बाद आध्यात्मिक गुरु ने मुझे दो बातें बताईं ….एक- यदि आपके पास ज्ञान है, तो इसे अपने तक ही सीमित न रखें। दूसरा यह कि पूरी दुनिया हमारी है और भगवान कभी भी पृथ्वी पर एक रेखा नहीं खींचते इसलिए इस दुनिया में रहने का आनंद लें, एक दूसरे की मदद और देखभाल करें।” “इस्लामी दृष्टिकोण से और मानवता के लिए आपको ज्ञान बांटना चाहिए।”

विज्ञापन

राशिद लतीफ ने दिया था ये बयान 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने न्यूजीलैंड के सहायक कोच के रूप में मुश्ताक की नियुक्ति के समय को लेकर चिंता जताई थी। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए लतीफ ने कहा था कि कॉर्पोरेट क्षेत्र में नियमों के समान, सकलैन को एक अलग टीम के साथ कोचिंग की भूमिका निभाने से पहले एक अंतर होना चाहिए। उन्होंने कहा- “छह महीने या उससे अधिक का अंतराल होना चाहिए – जिस तरह कॉरपोरेट काम करता है जब आप स्विच करते हैं, आपको एक निश्चित अवधि के लिए समकक्ष कंपनी में शामिल होने की अनुमति नहीं है।”

अंतरिम कोच बने थे सकलैन मुश्ताक

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सकलैन को मिस्बाह-उल-हक के इस्तीफे के बाद 6 सितंबर, 2021 को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया था। उनके नेतृत्व में टीम के शानदार प्रदर्शन के कारण उनका अनुबंध फरवरी 2022 में एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। हालांकि, उन्हें जिम्मेदारियों से हटा दिया गया और फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 46 वर्षीय को पाकिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ