RR vs CSK: यशस्वी जायसवाल ने जडेजा की गेंद पर ठोका ऐसा छक्का, चीयरलीडर्स में मच गई भगदड़, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

RR vs CSK Yashasvi Jaiswal Ravindra Jadeja
Edited By Pushpendra Sharma

RR vs CSK Yashasvi Jaiswal Ravindra Jadeja
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं और आईपीएल इन मजेदार मोमेंट्स की एक बानगी है। आईपीएल के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक ऐसा छक्का ठोका, जिसे देख चीयरलीडर्स में भगदड़ मच गई। ये नजारा सातवें ओवर में देखने को मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने जैसे ही इस ओवर की चौथी गेंद डाली, जायसवाल ने रिवर्स स्वीप का शॉट बनाया और स्क्वेयर की बाउंड्री की ओर करारा छक्का ठोक डाला। इधर, बॉल हवा में उड़कर बाउंड्री की ओर जाने लगी तो यहां खड़ीं चीयरलीडर्स में भगदड़ मच गई। वे खुद को बॉल से बचाने के लिए इधर-उधर भागती नजर आईं। एक चीयरलीडर तो अपने सिर को दोनों हाथों से पकड़कर भागने लगी। हालांकि गनीमत ये रही कि वे समय रहते दूर हो गईं और किसी को इससे चोट नहीं लगी।
https://twitter.com/IPL/status/1651598724026748930
मैच की बात करें तो ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 8 चौके-4 छक्के ठोक 77 रन जड़े। जोस बटलर 27, संजू सैमसन 17 और शिमरॉन हेटमायर 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ध्रुव जुरेल ने तूफान मचाते हुए 15 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 34 रन जड़े। देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंदों में 27 रन की शानदार पारी खेली। जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में आरआर ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रनों का स्कोर खड़ा किया। CSK के लिए तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं महीश थीक्षाणा और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: