Jamie Smith रच गए इतिहास, एजबेस्टन में खेली कभी ना भूल पाने वाली पारी! 28 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
Jamie Smith: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 24 साल की उम्र में बड़ा कारनामा कर डाला है।
Written By News24 हिंदी

Jamie Smith
Written By News24 हिंदी

Jamie Smith
Jamie Smith: एजबेस्टन के मैदान पर 24 साल के युवा बल्लेबाज जेमी स्मिथ अपनी शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ले गए। स्मिथ ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ऐसी पारी खेली, जो इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई। स्मिथ जब बल्लेबाजी करने उतरे तो इंग्लिश टीम 84 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि, इसके बाद स्मिथ ने हैरी ब्रूक संग मिलकर छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 303 रनों की पार्टनरशिप जमाई। स्मिथ अंत तक क्रीज पर खड़े रहे और 184 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे छोर से साथ ना मिलने के कारण स्मिथ अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके। हालांकि, स्मिथ ने इस इनिंग के साथ ही बड़ा कारनामा कर डाला है।
जेमी स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से अब सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने इस मामले में एलेक स्वीवर्ट को पीछे छोड़ते हुए 28 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला। इसके साथ ही इंग्लिश टीम की ओर से नंबर सात या उससे नीचे की पोजीशन पर खेलते हुए सबसे बड़ी इनिंग खेलने का रिकॉर्ड भी अब 24 साल के इस युवा बल्लेबाज के नाम हो गया है। स्मिथ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 207 गेंदों पर 184 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान स्मिथ ने 21 चौके जमाए, तो 4 सिक्स भी उनके बल्ले से निकले।
Delivering on his incredible talent! 😍
Sensational from Jamie Smith! 🙌@IGcom | 🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/jJoCMGn89O
— England Cricket (@englandcricket) July 4, 2025
हैरी ब्रूक संग मिलकर स्मिथ ने छठे विकेट के लिए 303 रनों की साझेदारी जमाई। स्मिथ शुरुआत से ही शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। स्मिथ ने अपनी सेंचुरी सिर्फ 80 गेंदों में पूरी की और भारतीय गेंदबाजों की खूब खबर ली। वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
जेमी स्मिथ ने प्रसिद्ध कृष्णा को खासतौर पर निशाने पर लिया और उनके एक ही ओवर में 23 रन कूट डाले। पारी का 32वां ओवर फेंकने आए प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली गेंद डॉट डाली। हालांकि, ओवर की दूसरी ही बॉल पर स्मिथ ने जबरदस्त चौका जमा डाला। तीसरी गेंद को स्मिथ ने डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार दर्शकों के बीच में पहुंचा दिया। अगली गेंद पर स्मिथ ने एक और दनदनाता हुआ चौका जमाया। ओवर की पांचवीं और छठी गेंद का भी इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज ने यही हश्र किया। कृष्णा इस ओवर में पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आए, जिसका पूरा फायदा स्मिथ ने उठाया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: