MLC 2025: शिमरोन हेटमायर रहे फिसड्डी, मात्र 82 रन पर टीम ढेर, 9 बल्लेबाज पार नहीं कर पाए दहाई का आंकड़ा

सिएटल ऑर्कास MLC 2025 में लगातार तीन मैच जीतकर आ रहे थे लेकिन उनकी जीत का सिलसिला खत्म हो गया है। उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। वाशिंगटन फ्रीडम ने बड़ी जीत अपने नाम कर ली।

Shimron Hetmyer, MLC 2025

शिमरॉन हेटमायर (Image Credit: Instagram/mlcseattleorcas)

MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट इस समय काफी चर्चा का विषय है। इस टूर्नामेंट में कई धमाकेदार मैच देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच लगातार तीन मैच जीतकर आ रही सीएटल ऑर्कास को अब शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। MLC 2025 का 26वां मुकाबला सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच देखने को मिला।

सिएटल ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक साबित हुआ। हेनरिक क्लासेन को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी ने दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया। टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती हुई नजर आई और 17.4 ओवरों में सिर्फ 82 रन बनाकर ढेर हो गई। इसी बीच स्टार बल्लेबाज और पिछले कुछ मैचों में टीम की जीत के सूत्रधार शिमरोन हेटमायर बुरी तरह फेल हुए। उन्होंने 6 गेंद खेलते हुए 5 रन बनाए और जैक एडवर्ड्स का शिकार बन गए।

वाशिंगटन फ्रीडम के लिए गेंद से सौरभ नेत्रवलकर, ग्लेन मैक्सवेल और जैक एडवर्ड्स ने शानदार प्रदर्शन किया। तीनों ने ही 3-3 विकेट अपने नाम किए। गेंदबाजी में इतने तगड़े प्रदर्शन के बाद वाशिंगटन के लिए जीत की राह बेहद आसान हो गई थी और उन्होंने सिर्फ 9 ओवर 2 गेंदों में 2 विकेट खोकर 83 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया। इसी बीच बल्ले से रचिन रविंद्र और मुख्तार अहमद ने शानदार साझेदारी की और वाशिंगटन फ्रीडम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

वाशिंगटन फ्रीडम ने दूसरे पायदान पर लगाई छलांग

वाशिंगटन फ्रीडम के लिए MLC 2025 एकदम जबरदस्त साबित हुआ है। उन्होंने सिएटल ऑर्कास को पराजित करने के बाद अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने 9 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की है और सिर्फ 2 में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने भी 9 मुकाबलों में से 7 में विजय प्राप्त की है। हालांकि, वाशिंगटन फ्रीडम का नेट रन रेट सैन फ्रांसिस्को के मुकाबले कम है।

अब यह टूर्नामेंट रोचक बनता जा रहा है। सिएटल ऑर्कास की बात करें, तो MLC 2025 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। शुरुआत में लगातार हार मिलने के बाद सिएटल ने वापसी की और तीन मैच जीते। मोमेंटम उनके साथ था लेकिन टूर्नामेंट के 9वें मैच में उन्हें हार मिली और जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया। बता दें कि सिएटल अभी अंक तालिका में चौथे पायदान पर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ