'हिटमैन' शर्मा और 'किंग' कोहली को T20 World Cup में शामिल करना चाहिए या नहीं? पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने दिया ठोस जवाब

रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शिरकत करना चाहिए या नहीं? इसका जवाब पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने दिया है।

Rohit Sharma Virat Kohli Wasim Akram T20 World Cup 2024

रोहित शर्मा और विराट कोहली. (ANI)

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ समाप्त हो चुका है। अब सबकी नजर आईसीसी के एक और बड़े टूर्नामेंट पर टिकी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल होने वाला है। टूर्नामेंट से पहले लोगों के जेहन में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि आगामी टूर्नामेंट में क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली शिरकत करेंगे। दरअसल, रोहित शर्मा की मौजूदा उम्र 36 साल है। वहीं विराट कोहली 35 साल के हो गए हैं। फैंस के इसी सवाल का जवाब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने काफी खूबसूरती के साथ दिया है।

विज्ञापन

स्पोर्ट्सक्रीड़ा के साथ हुई खास बातचीत के दौरान वसीम अकरम ने अपनी राय देते हुए कहा कि मेरा मानना है उनमें अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है। इन दोनों खिलाड़ियों को यकीनन अगले टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत करना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

अकरम का कहना है, ‘टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में फिलहाल पांच से छह महीने का समय शेष है। मेरा मानना है इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप जरूर खेलना चाहिए। मौजूदा समय में यह दोनों खिलाड़ी भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। इन्होंने वर्ल्ड कप में दिखाया है कि इनके अंदर अभी रन बनाने की काफी भूख है।’

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ‘टीम में आपको अनुभव की जरूरत होती है। रोहित और कोहली के खेलने से टीम का संतुलन शानदार रहेगा। एक साथ कई युवा खिलाड़ियों को आप बड़े टूर्नामेंट में नहीं रख सकते हैं। वहां आपको इनकी जरूरत होगी।’

विज्ञापन

वसीम अकरम के इस विचार पर भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी सहमत नजर आए। उन्होंने कहा, ‘यकीनन दोनों खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहिए। सबसे अहम बात मैं टी20 वर्ल्ड कप में रोहित को कप्तानी करते हुए देखना चाहता हूं। पांड्या ने टी20 में कप्तानी की है, लेकिन मेरा मानना है टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ही कप्तानी करें।’

गंभीर ने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में रखें। वह टीम के लिए कप्तान के तौर पर एक्स फैक्टर हैं। वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से खुद को साबित किया है। टीम में अगर आप उन्हें शामिल करते हैं तो उन्हें बतौर कप्तान ही शामिल करें।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ