---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs ENG: रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कारनामा, सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे

Rohit Sharma International Runs: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रन के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Rohit Sharma International Runs: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने पहले दिन कमाल की गेंदबाजी की और उसके बाद बल्लेबाजी में भी अपना दम दिखाया। जिस ”बैजबॉल” क्रिकेट की उम्मीद हम सब इंग्लैंड के बल्लेबाजों से कर रहे थे, उसका असली रूप कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओर से देखने को मिला। जिसके दम पर भारत ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं।

कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत का एकमात्र विकेट गिरा। रोहित को 24 के स्कोर पर जैक लीच ने आउट किया, लेकिन रोहित आउट होने से पहले अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर गए। रोहित शर्मा ने पहली पारी में 24 रन बनाते ही सौरव गांगुली को इंटरनेशनल रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रोहित अब भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के बाद अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।

---खबर नीचे जारी है---

रोहित ने गांगुली को पछाड़ा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 27 गेंदों पर 24 रन बनाए, उसी के साथ अब वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 485 पारियों में 18,433 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 38 शतक और 106 अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर थे। लेकिन रोहित शर्मा ने अपना चौथे स्थान पर कब्जा किया और गांगुली पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की 24 रन की पारी के बाद, उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,444 रन हो गए हैं। रोहित को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 490 पारियां लगी हैं। इसके साथ ही उन्होंने 46 शतक और 100 अर्धशतक भी जड़े हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। सचिन ने भारत के लिए 34,357 रन बनाए हैं। सचिन के बाद भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं, जिन्होंने 26,733 रन बनाए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

राहुल द्रविड़ लिस्ट में तीसरे स्थान पर

भारत के लिए अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ ने भारत के लिए 599 पारियों में 45 की बेहतरीन औसत के साथ 24,064 रन बनाए हैं। राहुल ने इस दौरान 48 शतक और 145 अर्धशतक भी जड़े हैं। रनों के मामले में यह तीनों बल्लेबाज काफी आगे हैं, लेकिन अगर रोहित शर्मा रनों के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ना है तो उन्हें लगभग 5000 हजार रन बनाने होंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जो रूट बल्ले से फ्लॉप, फिर भी बना गए 2 बड़े रिकॉर्ड; सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- सरफराज खान के नक्शे कदम पर भाई मुशीर खान, एक दिन में दोनों ने जड़ दिया शतक

First published on: Jan 25, 2024 08:13 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola