T20 World Cup में कौन होगा भारत का फिनिशर? क्या रिंकू सिंह को होना पड़ सकता है बाहर

T20 World Cup 2024, Rinku Singh Team India Finisher: रिंकू सिंह ने भारत के लिए 8 टी20 पारियों में ही अलग पहचान बना ली है। पर वर्ल्ड कप में उनको फिर भी बाहर बैठना पड़ सकता है।

Rinku Singh Suspense Over T20 World Cup

Rinku Singh Suspense Over T20 World Cup (Image- News24)

T20 World Cup 2024 Team India Finisher: वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होनी है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं टीम के दो सबसे बड़े स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो गई है। जहां फैंस इन दोनों की वापसी से खुश हैं वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों की जगह पर खतरा भी बन गया है। रोहित शर्मा 11 जनवरी से शुरू होने वाली अफगानिस्तान सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। तो अभी रवींद्र जडेजा को इस सीरीज में जगह नहीं मिली है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में हर हाल में उनका खेलना तय मान सकते हैं। यानी उन युवा खिलाड़ियों की जगह पर खतरा मंडरा रहा है जो पिछले कुछ महीनों से लगातार टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। यह दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं और इनकी भी टी20 वर्ल्ड कप तक वापसी होना और खेलना तय मान सकते हैं। यानी रोहित और विराट वापसी कर ही चुके हैं। सूर्या और हार्दिक भी वर्ल्ड कप तक लौट आएंगे। रवींद्र जडेजा का खेलना भी तय मान सकते हैं। यशस्वी जायसवाल या शुभमन गिल में से कोई एक रोहित शर्मा के साथ बतौर ओपनर सेट हो सकता है। यानी इस हिसाब से वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का फिनिशर कौन होगा, इस पर टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ सकता है। वहीं लगातार अच्छा करते आए रिंकू सिंह और संजू सैमसन सरीखे खिलाड़ियों पर तलवार गिर सकती है।

विज्ञापन
Rinku Singh T20 Career Stats

Rinku Singh T20 Career Stats (Image- News24 Sports Screengrab)

रिंकू सिंह का बेहतरीन रिकॉर्ड

पिछले कुछ समय से जब विराट, रोहित, जडेजा जैसे खिलाड़ी टीम में नहीं थे तब रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। लेकिन अब शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन रिकॉर्ड के बावजूद उनकी बली चढ़ सकती है। रिंकू सिंह ने पिछले कुछ दिनों में अपनी पहचान टीम के अंदर बतौर फिनिशर बना ली है। वनडे क्रिकेट में भी उन्हें डेब्यू मिला और उन्होंने खुद को साबित किया। उनके आंकड़े दिखाते हैं और 8 मैचों में ही उनका औसत 65 से अधिक का है। यही कारण है कि अगर रिंकू इसके बाद भी बाहर हुए तो सेलेक्शन पॉलिसी सवालों के घेरे में आ सकती है।

विज्ञापन

मगर टीम मैनेजमेंट को टफ कॉल लेना पड़ सकता है। या तो उन्हें अनुभव की तरफ जानता होगा या फिर उन्हें देखना होगा कि कौन मौजूदा समय में अच्छा परफॉर्मेंस दे रहा है। रवींद्र जडेजा ने बतौर गेंदबाज तो खुद को साबित किया है लेकिन वह बल्लेबाजी में खास कमाल नहीं कर पाए हैं। मगर वह टीम के लिए एक जरूरी खिलाड़ी हैं इसमें कोई दो राय नहीं। पर शुभमन गिल ने टी20 में खुद को साबित नहीं किया है। सूर्या और हार्दिक किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। विकेटकीपिंग के लिए अभी जितेश शर्मा और संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है। इस लिहाज से तो स्लॉट फुल लग रहे हैं। मगर जून तक क्या हालात रहते हैं यह वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ