T20 के नंबर वन गेंदबाज बनने के बाद Ravi Bishnoi का पहला बयान, पढ़ें किसे दिया इसका श्रेय...

आईसीसी ने रवि विश्नोई को टी20 क्रिकेट का नंबर वन गेंदबाज माना है। इस मुकाम पर पहुंचने के बाद रवि विश्नोई का पहला बयान आया है।

Ravi Vishnoi Statement After ICC T20 Number one Bowler India vs south africa

Image Credit- espncricinfo

Ravi Bishnoi: भारत के स्पिन गेंदबाज रवि विश्नोई इन दिनों कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 सीरीज में विश्नोई सबसे अधिक विकेट अपने नाम करने वाले खिलाड़ी बने हैं। आईसीसी ने अपने रैंकिंग में अपडेट करते हुए रवि विश्नोई को टी20 का नंबर वन गेंदबाज माना है। यह साल विश्नोई के लिए काफी कमाल का रहा है। अब नंबर वन गेंदबाज बनने के बाद रवि का पहला बयान सामने आया है। चलिए आपको बताते हैं इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद विश्नोई ने क्या कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्नोई ने क्या कहा

रवि बिश्नोई फिलहाल साउथ अफ्रीका दौरे पर गए हैं। कल यानी 10 दिसंबर से भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी 20 मैचों की सीरीज, फिर 3 वनडे मैचों की सीरीज और फिर एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। ऐसे में उम्मीद होगी कि यहां भी रवि बिश्नोई अपना जलवा विखेरेंगे। इस कड़ी में जब गेंदबाज से पूछा गया कि विश्व का नंबर वन गेंदबाज बनने के बाद कैसा लग रहा है, तो रवि विश्नोई ने टीम को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि हर किसी का सपना होता है, यहां तक पहुंचने का। अभी इस स्थान पर हूं, तो काफी अच्छा लग रहा है। मैं कोशिश करूंगा कि इस स्थान को बरकरार रखूं।

विज्ञापन

रवि बिश्नोई ने किसे दिया श्रेय

रवि विश्नोई ने आगे कहा कि साल 2023 मेरे लिए काफी अच्छा साबित हुआ। मुझे टीम में लगातार मौके मिलते रहे, जिसके कारण मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन दे सका। इस साल मुझे टीम के साथ खेलने का बहुत मौका मिला है। इससे साफ है कि रवि विश्नोई ने कहीं न कहीं टीम के कोच और कप्तान को इसका श्रेय दिया है मुझपर लगातार भरोसा जताया गया है, मुझे टीम का हिस्सा बनाया गया, इस कारण से मैं खुद को साबित कर सका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ