---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें, चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

IPL 2024: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस पहले नंबर पर है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर है।

---विज्ञापन---

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। पिछले सीजन की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस बार फिर खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी।

महेंद्र सिंह धोनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। आज हम आपकों बताने जा रहे हैं आईपीएल इतिहास की उन टीमों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। कुछ टीम ऐसी भी है जिन्होंने काफई मैच जीते हैं लेकिन वो आजतक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग नीलामी कब और कहां देखें लाइव; यहां है पूरी डिटेल्स

Whtasapp Channel Logo Template

---विज्ञापन---

1. मुंबई इंडियंस

इस लिस्ट में पहले नंबर पर नाम आता है रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस का। मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम माना जाता है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 ट्रॉफी जिताई है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल इतिहास में 132 मैच जीते हैं। हालांकि आईपीएल 2023 मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा था।

---विज्ञापन---

2. चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 4 आईपीएल ट्रॉफी जिताई है। पिछले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स ने 126 मैच जीते हैं।

---विज्ञापन---

3. कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। अभी तक आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने 116 मैच जीते हैं।

4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अहम मैचों में आकर आरसीबी हार जाती है। अभी तक आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 111 मैच जीते हैं।

---विज्ञापन---

5. दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स को पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था। लेकिन नाम बदलने के बाद भी ये टीम आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। अभी तक आईपीएल इतिहास में दिल्ली की टीम ने 102 मैच जीते हैं।

6. पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स को पहले किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जाना जाता था। सितारों से सजी ये टीम भी आजतक आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। आईपीएल इतिहास में इस टीम ने भी अभी तक 102 मैच जीते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 09, 2023 06:11 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola