---विज्ञापन---

PSL 2023: चीता…मोहम्मद रिजवान ने लगाई गजब छलांग, लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान विकेट के पीछे अपनी कलाबाजियों के लिए मशहूर हैं। शनिवार को पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL) में उन्होंने अपने एक कैच से लोगों को दंग कर दिया। लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए मुकाबले में रिजवान ने ऐसी शानदार फील्डिंग की कि लोगों ने दांतों […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान विकेट के पीछे अपनी कलाबाजियों के लिए मशहूर हैं। शनिवार को पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL) में उन्होंने अपने एक कैच से लोगों को दंग कर दिया। लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए मुकाबले में रिजवान ने ऐसी शानदार फील्डिंग की कि लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।

डाइव लगाकर लपक लिया गजब कैच

ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज मिर्जा बेग 10 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे। इहसानुल्लाह ने जैसे ही इस ओवर की आखिरी गेंद डाली तो बेग ने इस पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए विकेट के पीछे उड़ गई। बॉल को गली की ओर गिरता देख विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने दौड़ लगा दी और जैसे ही गेंद गिरी उन्होंने सुपरमैन डाइव लगाई और कैच पकड़कर बल्लेबाज को पवेलियन रवाना कर दिया। रिजवान का ये सनसनीखेज कैच देख विपक्षी खेमे में खलबली मच गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – WPL 2023: खूबसूरत चेहरा…कातिल मुस्कान…तूफानी पारी खेल सोशल मीडिया क्रश बनी ये क्रिकेटर, जानें कौन है?

---विज्ञापन---

और पढ़िए – WPL 2023, RCB vs DC: स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मैच की बात करें तो लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 142 रन बनाए। अब्दुल्लाह शफीक ने 48 और सैम बिलिंग्स ने 54 रन की धमाकेदार पारी खेली।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 04, 2023 09:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola