Pakistan Cricket: पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाना वाला आखिरी टेस्ट मैच उनका भी आखिरी टेस्ट होगा। यह मैच 17 दिसंबर से शुरू होना है, लेकिन उससे पहले अजहर अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी, हालांकि वह इस मैच में खेलेंगे। बता दें कि अजहर लंबे समय से खराब फॉर्म में जूझ रहे थे।
तिहरा शतक जड़ चुके हैं अजहर अली
अजहर अली पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज माने जाते हैं, हालांकि पिछले कुछ समय से वह खराब दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में अब उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है, अजहर अली पाकिस्तान के लिए तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। 2010 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। एक वक्त में अजहर अली पाकिस्तान के सबसे धाकड़ टेस्ट बल्लेबाज माने जाते थे। टेस्ट करियर में उन्होंने 3 दोहरे शतक और एक तिहरा शतक लगाया है, इसके अलावा 19 टेस्ट शतक और 35 अर्धशतक भी शामिल हैं, उनके 95 टेस्ट के 7097 रनों में शामिल हैं।
और पढ़िए – BBL 2022: इस बॉलर ने मचाया गदर, आग उगलती गेंदबाजी से 3 रन देकर चटका डाले 5 विकेट…देखें VIDEO
खराब फॉर्म से जूझ रहे थे अजहर अली
अजहर अली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, इंग्लैंड के खिलाफ भी उनके बल्ले से अब तक ज्यादा रन नहीं निकले हैं, पिछली 9 पारियों अजहर अली ने केवल एक बार अर्धशतकीय पारी खेली है, ऐसे में अब अपनी खराब फॉर्म को देखते हुए उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘अगला विराट कोहली…’, इस बल्लेबाज के मुरीद हुए वसीम जाफर, कर दी बड़ी भविष्यवाणी
देश के लिए खेलना बड़ी बात
अजहर अली ने सन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि ‘ पाकिस्तान के लिए खेलना मेरी लिए बड़ी बात है, लेकिन एक दिन यह तय करना होता है कि आपको संन्यास कब लेना है, यह काफी मुश्किल तो होता है, लेकिन जब गहराई से विचार किया जाता है, तो आप नतीजे पर पहुंच जाते हैं, मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का यही सही वक्त हैं।’ 17 दिसंबर से शुरू होने वाला टेस्ट मैच अजहर अली का आखिरी टेस्ट होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines