BBL 2022: इस बॉलर ने मचाया गदर, आग उगलती गेंदबाजी से 3 रन देकर चटका डाले 5 विकेट...देखें VIDEO

BBL 2022 Sydney Thunder vs Adelaide Strikers live score Henry Thornton take 5 wickets

BBL 2022 Sydney Thunder vs Adelaide Strikers live score Henry Thornton take 5 wickets

BBL 2022: बिग बैश लीग में Adelaide Strikers के एक तेज गेंदबाज ने तबाही मचा दी है। उसने तूफानी गेंदों से 5 बल्लेबाजों का शिकार कर डाला। इस गेंदबाज का नाम हेनरी थॉर्नटन है। तेज गति से गेंद करने वाले हेनरी थॉर्नटन ने 2.5 ओवर में महज 3 रन देकर सिडनी थंडर के पांच बैटर्स को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन

https://twitter.com/BBL/status/1603714627040223232?s=20&t=sgxpcrxLWoouRIUTxV6jog

विज्ञापन

हेनरी थॉर्नटन ने अपने साथी गेंदबाज Wes Agar के साथ मिलकर विरोधी टीम सिडनी थंडर की कमर तोड़ दी और टीम को 124 रनों से बड़ी जीत दिलाई। वेस एगर ने 2 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट निकाले। कुल मिलाकर इन दोनों ही गेंदबाजों ने 9 विकेट निकाले और सिडनी की पूरी टीम को 5.5 ओवरों में सिर्फ 15 रनों पर ही समेट दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/cricketcomau/status/1603727949358075904?s=20&t=3SlymjHTZYGZFgMbKvVvzg

https://twitter.com/cricketcomau/status/1603718572076736512?s=20&t=sgxpcrxLWoouRIUTxV6jog

विज्ञापन

सिडनी थंडर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए मैच का हाल

बिग बैश लीग (BBL) में आज (16 दिसंबर) के दिन सिडनी थंडर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया है। सिडनी के मैदान पर खेले गए इस मैच में एडिलेड टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 139 रन बनाए थे, इस टारगेट का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर महज 15 रन पर ही सिमट गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/7Cricket/status/1603715936380493825?s=20&t=sgxpcrxLWoouRIUTxV6jog

सिडनी के सभी बल्लेबाजों का स्कोरकार्ड

सिडनी टीम के सभी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। सिडनी के सभी खिलाडियों का स्कोर मोबाइल नंबर की तरह दिख रहा था, सभी खिलाड़ियों ने कुछ इस तरह क्रमशः 0, 0, 3, 0, 2, 1, 1, 0, 0, 4, 1 रन बनाए। सिडनी टीम के दोनों ओपनर एलेक्स हेल्स और मैथ्यू गिल्केस खाता तक नहीं खोल पाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ