SL vs ENG: मुश्किल में विश्व चैंपियन टीम! श्रीलंका के खिलाफ 16 साल से नहीं जीता इंग्लैंड

SL vs ENG: विश्व कप 2023 में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे मैच खेला जाएगा।

ODI World Cup 2023 SL vs ENG England not won Sri Lanka 16 years

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 SL vs ENG: वनडे विश्व कप 2023 में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्नामी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों का ये विश्व कप अभी तक कुछ खास नहीं रहा हैं। अभी तक ये दोनों टीमें महज एक-एक मैच ही जीत पाई है। दोनों टीमें अपनी दूसरी जीत की तलाश में है। आज का मैच इंग्लैंड के लिए काफी प्रेशर भरा होने वाला है। क्योंकि 16 साल से इंग्लैंड की टीम विश्व कप में श्रीलंका से जीत नहीं पाई है।

विज्ञापन

16 साल से नहीं जीता इंग्लैंड

बता दें, विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड की टीम 16 साल से श्रीलंका पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है। आखिरी बार विश्व कप में इंग्लैंड टीम ने साल 1999 में जीत दर्ज की थी। इसके बाद से लगातार विश्व कप में इंग्लिश टीम हारती हुई आई है। विश्व इतिहास में ये दोनों टीमें 11 बार आमने-सामने हुई है। जिसमें से 6 में इंग्लैंड और 5 में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। बता दें, वनडे क्रिकेट में इन दोनों टीमों के बीच 78 मैच खेले गए है। जिसमें से 38 में इंग्लैंड और 36 में श्रीलंका ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन

खिलाड़ियो की चोट से जूझ रही दोनों टीमें

इस विश्व कप में इंग्लैड और श्रीलंका की टीमें अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। जहां एक तरफ श्रीलंका टीम के कप्तान दसुन शनाका पहले चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुकें हैं तो वहीं अब इंग्लैंड को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। इस विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रीस टॉप्ली भी उंगली में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए है।

विज्ञापन

बता दें,  वर्ल्ड कप 2023 के 24 मुकाबले बीत जाने के बाद श्रीलंका की टीम अपने चार मुकाबलों में एक जीत और तीन हार के बाद दो अंक (-1.048) लेकर सातवें स्थान पर स्थित है। वहीं इंग्लिश टीम की भी स्थिति कुछ ऐसी ही है। इंग्लैंड को अपने चार मुकाबलों में एक जीत और तीन हार मिली है। इंग्लैंड के दो अंक (-1.248) हैं और टीम आठवें स्थान पर काबिज है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ