---विज्ञापन---

क्रिकेट

क्या अस्थमा से जूझ रहे हैं बेन स्टोक्स? वायरल फोटो ने बढ़ाई टेंशन

Ben Stokes Using Inhaler: बेन स्टोक्स इंग्लैंड के अभ्यास सत्र के दौरान इन्हेलर यूज करते नजर आए। इससे फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

Ben Stokes Using Inhaler: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को एक के बाद एक इंजरी परेशान कर रही है। कभी घुटने में परेशानी, कभी कूल्हे में चोट और अब श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले उनकी एक नई परेशानी सामने आई है। दरअसल, बेन स्टोक्स इंग्लैंड के अभ्यास सत्र के दौरान इन्हेलर यूज करते नजर आए। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या स्टोक्स अस्थमा से जूझ रहे हैं। चोट की समस्या के बाद टीम में वापसी करने के बाद स्टोक्स केवल 5 रन बना सके। उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की।

फैंस ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

बेन स्टोक्स को चार मैचों बाद पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंची इंग्लिश टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबारने के लिए अहम भूमिका निभानी होगी। श्रीलंका के बाद इंग्लैंड का मुकाबला भारत से होगा, लेकिन इन्हेलर लेते हुए बेन स्टोक्स की तस्वीर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि बेन स्टोक्स घुटने और कूल्हे की चोटों से पीड़ित हैं, इसलिए वह डॉक्टरों के निर्देशानुसार इन्हेलर का उपयोग कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या बेन स्टोक्स अस्थमा से पीड़ित हैं?

हालांकि यह जरूरी नहीं है कि किसी शख्स को अस्थमा होने पर ही इन्हेलर का इस्तेमाल करना होता है। सांस संबंधी अन्य समस्याओं के लिए डॉक्टर इन्हेलर यूज करने को कहते हैं। कुछ खिलाड़ी एक्सरसाइज के दौरान अस्थमा से जूझते नजर आते हैं। ऐसी स्थितियों में किसी एथलीट को कसरत के दौरान या उसके बाद सांस की तकलीफ हो सकती है। बेन स्टोक्स ने बेंगलुरु में लंबे प्रैक्टि्स सेशन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ फील्डिंग का अभ्यास किया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान से हार के बाद रोये थे बाबर आजम! पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान

ये भी पढ़ें: ‘आज बीवी का फोन आया, रो रही थी, माफी मांग रही थी’, शिखर धवन का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

First published on: Oct 25, 2023 11:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola