NZ vs SL: यहां जीती New Zealand, इस तरह हारी Sri Lanka, आखिरी गेंद पर दिखा जबरदस्त रोमांच, देखें Video

Kane Williamson won New Zealand on last ball sri lanka lost

Kane Williamson won New Zealand on last ball sri lanka lost

NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका (New Zealand vs Sri Lanka) के बीच हुए पहले टेस्ट में कीवी टीम को जीत मिली। इस जीत के हीरो रहे केन विलियमसन (Kane Williamson) जिन्होंने आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। लेकिन आखिरी ओवर में रोमांच और जोश सबकुछ देखने को मिला। ऐसा लगा ही नहीं जैसे टेस्ट मैच चल रहा हो।

विज्ञापन

रन आउट होने से बचे विलियमसन

आखिरी ओवर की 1 गेंदों में जीत के लिए न्यूजीलैंड को 2 रनों की जरुरत थी, केन विलियमसन बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने कुसन रजिता की गेंद पर पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग ठीक से हुई नहीं लेकिन विलियमसन ने रन दौड़ लिया। उन्होंने दूसरा रन भी दौड़ा, लेकिन तब तक विकेटकीपर ने तेज थ्रो मारा जो सीधे स्टंप से टकराया। इसके बाद रिप्ले हुआ, जिसमें गेंद स्टंप पर लगने से पहले विलियमसन क्रीच में पहुंच गए थे। जिससे उन्हें नाटऑउट दिया गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1635173602155974656?s=20

विज्ञापन

जैसे ही विलियमसन को नाटऑउट दिया गया तब कही जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। लेकिन इस रन के पूरा होते ही न्यूजीलैंड टीम में खुशी की लहर दौड़ गई। इस शानदार पारी के लिए सभी ने विलियमसन को बधाई दी। विलियमसन ने दूसरी पारी में 121 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि पहली पारी में वह महज 1 रनों पर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अपनी टीम को जिताकर ही दम लिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1635172408826163200?s=20

रोमांचक हुआ टेस्ट मैच

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच किसी वनडे और टी-20 मैच की तरह रोमांचक रहा। आखिरी ओवरों में तो यह मुकाबला पूरी तरह से टी-20 गेम बन गया था। क्योंकि आखिरी की 12 गेंदों में 16 रनों की जरुरत थी। इसलिए श्रीलंका ने भी पूरा जोर लगाया। खास बात यह है कि कीवी टीम के कुछ विकेट भी गिरे। लेकिन आखिर में मुकाबला न्यूजीलैंड की झोली में आया।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ