IND vs ENG: ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करता देख हैरान हैं दिग्गज, तारीफ में कह गए बड़ी बात 

IND vs ENG: टीम इंडिया बल्लेबाजी में भी ऋषभ पंत को बचाकर ही खिलाएगी। जिससे उनकी इंजरी और ज्यादा नहीं बढ़ जाए। हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन पंत बल्लेबाजी करने उतरी। दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

WK Rishabh Pant

WK Rishabh Pant

IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के कारण लॉर्ड्स टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर रहे थे। शुरुआती ओवरों के बाद ध्रुव जुरेल ही विकेटकीपर की भूमिका में नजर आए। जिसके कारण ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि टीम इंडिया बल्लेबाजी में भी ऋषभ पंत को बचाकर ही खिलाएगी। जिससे उनकी इंजरी और ज्यादा नहीं बढ़ जाए। हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन पंत बल्लेबाजी करने उतरी। दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन

ऋषभ पंत इंजरी के बाद भी कर रहे हैं बल्लेबाजी 

इंग्लिश टीम के 387 रनों पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी। पहले 2 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल इस मैच में फेल हो गए। टीम इंडिया ने 107 रनों पर तीसरा विकेट गंवा दिया। जिसके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतर गए। इंजर्ड पंत को बल्लेबाजी करता देख सभी दिग्गज हैरान रह गए। बल्लेबाजी के दौरान भी पंत को देखने मैदान पर फिजियो आते रहे। हालांकि टीम की जरूरत के लिए पंत मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे।

विज्ञापन

संगाकारा और हुसैन भी बने पंत के फैन 

पंत को इंजरी में भी बल्लेबाजी करता देख श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने कहा, ‘ऋषभ पंत के पास बाद में बल्लेबाजी करने का भी विकल्प था। वो उनके लिए आसान भी होता, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करने का फैसला किया।’ इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी पंत की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह एक टीम मैन हैं, छोटी-छोटी बातें टीम के लिए मायने रखती हैं।’ इन दोनों दिग्गजों के अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस ने पंत की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ