वर्ल्ड कप में इस्तेमाल हो रहे हैं खास तरह के 9 LOGO, आप भी जान लीजिए 'नवरसा' का पूरा मतलब

वर्ल्ड कप 2023 में कुछ खास तरह के लोगो देखने को मिल रहे हैं। सबके मन में सवाल है कि आखिरकार इन लोगो का मतलब क्या है?

Navarasa india ODI World Cup 2023

World Cup 2023

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन साल 1975 में हुआ था। इसके बाद से कई बार इस महाकुंभ का आयोजन हो चूका है। भारत को पहली बार अकेले पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिला है। यही नहीं साल 2007 के बाद से ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई देश वर्ल्ड कप का आयोजन अकेले कर रहा है। यह भारत के लिए गर्व की बात है। आईसीसी ने भी इसके महत्व को दर्शाने के लिए वर्ल्ड कप में कुछ खास लोगो दिखाए हैं।

विज्ञापन

क्या है ‘नवरसा’?

टूर्नामेंट के दौरान कुछ खास तरह के लोगो देखने को मिल रहे हैं। सबके मन में सवाल है कि आखिरकार इन लोगो का मतलब क्या है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो इसका जवाब हम लेकर आए हैं. वर्ल्ड कप 2023 में आईसीसी ने ‘नवरसा’ शब्द को शामिल किया है, जो भारतीय क्रिकेट में ‘नौ भावनाओं’ को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी लोगों के अपने-अपने महत्व हैं, जो इस प्रकार है-

विज्ञापन

Joy (खुशी): आईसीसी द्वारा जारी किए गए लोगो में सबसे पहले Joy के प्रतीक को दिखाया गया है। जिसका मतलब खुशी होता है। मैच के दौरान फैंस को अपने पसंदीदा टीम के जीत मिलने पर यह महसूस होती है।

विज्ञापन

Power (शक्ति): दूसरा लोगो खिलाड़ियों के पॉवर को दर्शाता है। मैदान में जब बल्लेबाज उम्दा बल्लेबाजी करते हुए बड़े शॉट लगाते हैं, तब इसका इस्तमाल होता है।

Respect (सम्मान): आईसीसी द्वारा इस्तमाल किए जा रहे तीसरे लोगो का मतलब क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के प्रति समान सम्मान दर्शाना है।

विज्ञापन

Bravery (बहादुरी): चौथा लोगो बहादुरी का प्रतिक है। जब कोई खिलाड़ी मैदान में चोटिल होने के बावजूद जीत के लिए जूझता रहता है तब इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Pride (गर्व): यह लोगो अपने देश के प्रति गर्व महसूस कराने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। टूर्नामेंट में इसे आमतौर पर राष्ट्रगान के दौरान देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Glory (वैभव): इस लोगो का सटीक उदाहरण वर्ल्ड कप की खिताब को अपने नाम करना और परम गौरव के लक्ष्य तक पहुंचना है।

Wonder (आश्चर्य): इस लोगो को आश्चर्यजनक और अप्रत्याशित चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन

Passion (जुनून): इस लोगो का इस्तेमाल खिलाड़ियों और फैंस के जुनून को दर्शाने के लिए किया जा रहा है।

Anguish (पीड़ा): इस लोगो का इस्तेमाल खिलाड़ियों और फैंस के दुःख को दर्शाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ