Australia vs Pakistan, 1st Test Match 2023: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच पर्थ में खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 360 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान कंगारू ऑलराउंडर मिचेल मार्श का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए पहली पारी में छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंद में 90 रन की विस्फोटक पारी खेली। यही नहीं गेंदबाजी में भी उनका जलवा रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए नौ ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 34 रन खर्च कर एक सफलता प्राप्त की। उनके शिकार विपक्षी टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज बाबर आजम बने।
दूसरी पारी में भी मार्श का बल्ला उसी लय में दिखा। मैदान में वह एक बार फिर छठवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। इस बीच 68 गेंदों का सामना करते हुए 92.64 की स्ट्राइक रेट से 63 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले।
पर्थ टेस्ट में मार्श के ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस दौरान उन्होंने मैदान में कुछ ऐसा किया कि अब वह सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बन गए हैं।
दरअसल, मैच की समाप्ति के बाद वह दर्शकदीर्घा में मौजूद एक नन्हें फैंस के पास पहुंच गए। इस बीच ना केवल उन्होंने अपने इस नन्हें फैन से बात की, बल्कि पुरस्कार में मिले अपने प्लेयर ऑफ द मैच मेडल को भी उस नन्हें फैन को पहना दिया।
इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उनके इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘यह हमेशा से ही एक दयालु शख्स रहा है।’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘वह आर्टिफिशियल ट्रॉफी नहीं, इंसान का सम्मान करता है।’
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
36 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
5 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines