W-W-W-W: आशीष नेहरा का मैसेज और सांसें रोक देने वाला लास्ट ओवर...गुजरात ने लखनऊ के जबड़े से यूं खींच लिया मैच

IPL 2023 LSG vs GT Ashish Nehra Hardik Pandya Mohit Sharma

IPL 2023 LSG vs GT Ashish Nehra Hardik Pandya Mohit Sharma

नई दिल्ली: आईपीएल में इस बार एक से एक रोमांचक मुकाबले सामने आ रहे हैं। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जीटी ने आखिरी ओवर में धमाकेदार जीत दर्ज की। जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन का छोटा सा स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी की टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन आखिरी ओवरों में बाजी पलट गई।

विज्ञापन

आशीष नेहरा ने पहुंचाया मैसेज 

इस बाजी को पलटने में जीटी के बॉलिंग कोच आशीष नेहरा का बड़ा योगदान रहा। वे 19वें ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या और गेंदबाजों को मैसेज पहुंचाते रहे। LSG को दो ओवरों में जीत के लिए मात्र 17 रन की जरूरत थी। LSG की जीत इसलिए भी पक्की मानी जा रही थी क्योंकि केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी कर अर्धशतक जड़ चुके थे और अपनी टीम को जीत दिलाने ही वाले थे। ऐसे में शमी ने 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी कर महज 5 रन खर्च किए। अब बारी थी लास्ट ओवर की।

विज्ञापन
और पढ़िए – WTC Final: सिर्फ IPL नहीं टीम इंडिया में Rahane की वापसी के पीछे ये है बड़ा राज, आंकड़े देख आप भी करेंगे तारीफ

आखिरी ओवर में गिरे 4 विकेट 

अनुभवी गेंदबाज मोहित शर्मा की पहली गेंद पर केएल राहुल ने तेज दौड़कर दो रन ले लिए, लेकिन अगली ही गेंद पर वे इस तरह गच्चा खाए कि बाउंड्री लाइन के पास जयंत यादव को कैच थमा बैठे। केएल के आउट होने के बाद जीटी ने गेम में वापसी कर ली। अब बारी थी अगली गेंद की। मोहित की गेंद पर नए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे लॉन्ग ऑन की ओर डेविड मिलर के हाथों पकड़े गए। दो गेंदों में दो विकेट चटकाकर मोहित समेत पूरी टीम खुशी से झूम उठी। अगली गेंद पर आयुष बडोनी दो रन लेने के चक्कर में रन आउट हुए तो वहीं पांचवीं गेंद पर दीपक हुड्डा को ऋद्धिमान साहा ने रनआउट कर मैच अपने कब्जे में कर लिया। आखिरी गेंद खाली गई और इस तरह मोहित ने लास्ट ओवर में शानदार गेंदबाजी कर महज 4 रन लुटाकर अपनी टीम को असंभव सी जीत दिला दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ