Virat Kohli Coach Revealed Story: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने एक बार फिर से टीम की कमान अपने कंधों पर लेते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दिला दी है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में ये जीत 20 साल बाद मिली है। आज से एक साल पहले भी विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान को धूल चटाकर जीत दिलाई थी। इस कड़ी में विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कोहली के कोच ने उस घटना का जिक्र किया है, जब कोहली छोले भटूरे खाने के बाद पछताने लगे थे।
अपनी हेल्थ से समझौता नहीं करते हैं कोहली
कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की मिली जीत पर विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने कोहली के कुछ पुराने किस्से भी शेयर किए हैं। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि कोहली को छोले भटूरे खाना काफी पसंद था। कोहली इसी साल के शुरुआत में जब दिल्ली आया था, तो उन्होंने छोले भटूरे खाया था। इसके बाद वह काफी पश्चाताप करने लगा कि मैंने क्यों खाया। मैंने खाकर सही नहीं किया। इसके बाद कोहली ने जमकर वर्कआउट भी किया, ताकि पश्चाताप न करना पड़े। कोहली के कोच ने कहा कि कोहली अपनी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित होते हैं, वह कभी भी अपनी हेल्थ के साथ समझौता नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘Babar Azam को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए, कोहली से सीखें… शर्माएं नहीं’, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की सलाह
मेरे लिए वो चिकन रोल मंगवा लेना- कोहली
कोहली के कोच ने कहा कि पहले कोहली को शुरुआती दौर में कबाब बिरयानी खाना काफी अच्छा लगता था। यह उसका फेवरेट खाना था। कोहली जब भी मेरे घर आता था, तो वह हमेशा कबाब और बिरयानी लेकर आता था। अगर वह नहीं लाता था, तो वह मुझे बोलता था कि सर मैं आ रही हूं, मेरे लिए वो चिकन रोल और मटन रोल मंगवा लेना। कोहली नॉनवेज खाने के लिए पागल रहता था।
संबंधित खबरें
T20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
23 mins agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
1 hr agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
3 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
3 hrs agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
5 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines