IPL Opening Ceremony 2023: इस बार आसमान में चमकेगी ट्रॉफी, ड्रोन लाइट शो से डबल होगा मजा
Edited By Bhoopendra Rai

IPL Opening Ceremony 2023 with drone light show
Edited By Bhoopendra Rai

IPL Opening Ceremony 2023 with drone light show
IPL Opening Ceremony 2023: आईपीएल 2023 का आगाज कल यानी 31 मार्च से होने जा रहा है। 2018 के बाद बीसीसीआई इस बार ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन कर रही है। इस बार ओपनिंग सेरेमनी को भव्य बनाने के लिए ड्रोन लाइट शो होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। इस शो के दौरान ड्रोन के जरिए आईपीएल की ट्रॉफी को आसमान में चमकता हुए दिखाया जाएगा। सोशल मीडिया पर इस लाइट शो की फोटोज वायरल हो रही हैं।
आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में ड्रोन लाइट शो के जरिए ड्रोन में लगी लाइट से आसमान में सुन्दर प्रस्तुति होगी। इन लाइट के जरिए आईपीएल का लोगो बनाया जाएगा, साथ ही ट्रॉफी और सभी टीमों के लोगो भी जगमगाए जाएंगे।
https://twitter.com/shivamsport/status/1641307383245799425?s=20
ओपनिंग सेरेमनी में इस बार बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह, तमन्ना भाटिया जैसे स्टार परफॉर्म करेंगे। इस दौरान फायरवर्क के अलावा ड्रोन शो के जरिए सिर्फ मैदान नहीं, आसमान भी पूरा जगमगाएगा। 31 मार्च को ओपनिंग सेरेमनी के बाद गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच के साथ सीजन का बिगुल बज जाएगा।
आपको बता दें कि ग्रैंड आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 5 साल बाद होने जा रहा है। आखिरी बार आईपीएल 2018 में इसका भव्य उद्घाटन समारोह हुआ था, इसके बाद कोरोना के चलते आईपीएल तो हुआ लेकिन उद्घाटन समारोह नहीं हो पाया। साल 2019 में पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था, जिस कारण बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का फैसला किया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: