टीम इंडिया ने बना दिया इतिहास, इंग्लैंड को घर में थमाई करारी हार, पहली बार जीती टी20 सीरीज

भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने 3-1 की बढ़त के साथ इंग्लैंड में पहली बार सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत का यह प्रदर्शन तारीफ योग्य रहा है।

IND vs ENG

भारत ने रचा इतिहास (Image Credit: Instagram/Indiancricketteam)

IND vs ENG Women’s T20: भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय टेस्ट सीरीज चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच भारत की विमेंस टीम ने भी कमाल कर दिया है। उन्होंने इंग्लिश टीम को उनकी ही धरती पर हराकर श्रृंखला में जीत दर्ज कर ली। पहली बार भारत ने वहां जाकर टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज अपने नाम की है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम का यह कमाल सालों तक याद रखा जाएगा।

विज्ञापन

भारत ने चौथे टी20 में हासिल की जीत

भारत और इंग्लैंड की विमेंस टीम के बीच 5 टी20 मैचों की श्रृंखला चल रही है। भारत 2-1 से आगे चल रहा था। सीरीज का चौथा मुकाबला ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में हुआ था, जहां इंग्लैंड ने 7 विकेट खोते हुए 126 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने मात्र 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 127 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया और जीत प्राप्त की। मुकाबले में राधा यादव को अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच खिताब मिला। उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 15 रन दिए और कुल 2 विकेट अपने नाम कर लिए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

भारत ने 3-1 से सीरीज में बना ली है बढ़त

भारतीय विमेंस टीम ने टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने पहले और दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को मात दी। तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय में इंग्लिश टीम का पलड़ा भारी रहा। इंग्लैंड को सीरीज बराबर करने के लिए चौथा मैच जीतने की सख्त जरूरत थी। हालांकि, उनकी किस्मत खराब रही और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। अभी श्रृंखला का एक मैच बचा हुआ है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच कब होगा?

भारत और इंग्लैंड की विमेंस टीम के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 12 जुलाई 2025 को एजबेस्टन में देखने को मिलेगा। हाल ही में मेंस टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में हराया और सालों का सूखा खत्म करते हुए एजबेस्टन में पहली जीत दर्ज की। अब भारतीय विमेंस टीम भी एजबेस्टन में इंग्लैंड को पराजित करके 4-1 से सीरीज खत्म करना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ