IPL 2023, LSG vs MI: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की जीत, मुंबई इंडियंस को 5 रनों से दी मात
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 LSG vs MI Live Update
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 LSG vs MI Live Update
IPL 2023, LSG vs MI: आईपीएल 2023 के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से मात दी। इकाना स्टेडियम में खेला गया ये मैच रोमांच से भरपूर रहा। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे, लेकिन मोहसिन खान की शानदार डेथ बॉलिंग से लखनऊ ने ये मुकाबला जीत लिया। इम्पेक्ट प्लेयर यश ठाकुर ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं रवि बिश्नेाई ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट निकाले। हालांकि एमआई की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन वह मैच नहीं जीत पाई।
इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम यहां पहले बैटिंग कर रही है। ये पिच स्पिनर्स के लिए बहुत बढ़िया मानी जाती है।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (WK), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (C), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: