IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में जसप्रीत बुमराह भाग नहीं ले पा रहे हैं। बुमराह लंबे समय से चोटिल हैं और वे सर्जरी के चलते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं। बुमराह एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं और उन्हें चोट से बचाने के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज इयान बिशप ने एक उपाय बताया है।

विज्ञापन

बुमराह की हाल ही में हुई सर्जरी

मुंबई इंडियंस (एमआई) के इस तेज गेंदबाज की हाल ही में न्यूजीलैंड में पीठ की सर्जरी हुई थी। कैश-रिच लीग के 2013 संस्करण में अपनी ब्लॉकबस्टर शुरुआत के बाद बुमराह पहली बार पूरे आईपीएल सीजन से चूक गए हैं। मेन इन ब्लू के प्रमुख तेज गेंदबाज ने पिछले साल सितंबर से किसी भी प्रतिस्पर्धी मैच में भाग नहीं लिया है। बुमराह पीठ की चोट के कारण 2022 में एशिया कप और टी20 विश्व कप भी नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन

इयान बिशप ने दिया ये उपाय

वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज इयान बिशप के मुताबिक जसप्रीत बुमराह जैसा शानदार गेंदबाज सालभर हर मैच नहीं खेल सकता। बिशप के मुताबिक जसप्रीत बुमराह अब अपने एक्शन में बदलाव नहीं कर सकते और उन्हें चोटों से बचने के लिए चुनिंदा टूर्नामेंट में ही खेलना चाहिए।

विज्ञापन

बिशप ने कही ये बात

पीटीआई से बातचीत करते हुए इयान बिशप ने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन का कोई नुस्खा है क्योंकि हम इन बेहतरीन खिलाड़ियों के दिमाग और शरीर को लेकर फैसला नहीं कर सकते। इस पर फैसला स्वयं खिलाड़ी और उसके करीबी प्रशासकों को करना है लेकिन मैं संचालन संस्थाओं को एक सलाह दे सकता हूं कि आप इन खिलाड़ियों (जैसे बुमराह) को प्रत्येक टूर्नामेंट में नहीं खिला सकते हो।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ