IND vs SA: भारत के दो खिलाड़ी सीरीज से वापस ले सकते हैं नाम, नई टीम का होगा ऐलान, क्या है कारण?

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के दो खिलाड़ी इस स्क्वाड अपना नाम वापस ले सकते हैं। चलिए बताते हैं इसका क्या कारण है।

India vs south Africa Mohammad shami and deepak chahar can withdraw name From Series

Image Credit- Social Media

विज्ञापन

India vs South Africa: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेलना है। इसके लिए भारतीय टीम साउथ अफ्रीका पहुंच भी चुकी है। 10 दिसंबर को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही भारत के दो खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों खिलाड़ी कभी भी इस स्क्वाड से अपना नाम वापस ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी और सीरीज से अपना नाम क्यों लेंगे वापस।

विज्ञापन

टेस्ट मैच में भारत को लगेगा झटका

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से परेशान हैं। शमी का चयन टेस्ट सीरीज के लिए किया गया है, लेकिन अभी तक वह चोट से नहीं उबर पाए हैं। हालांकि शमी ने कहा है कि वह इलाज करवा रहे हैं और जल्द ही ठीक होकर साउथ अफ्रीका दौरे के लिए शामिल होंगे। लेकिन शमी अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। अगर शमी इससे पहले ठीक हो जाते हैं, तो वह इस टीम के हिस्सा होंगे, नहीं तो वह सीरीज से अपना नाम वापस ले लेंगे।

विज्ञापन

वाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे खिलाड़ी

भारतीय टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं दीपक चाहर। तेज गेंदबाज दीपक चाहर का साउथ अफ्रीका के खिलाफ वाइट बॉल क्रिकेट सीरीज के लिए चयन किया गया है, लेकिन चाहर के पिता की तबीयत काफी बिगड़ चुकी है। दीपक के पिता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं, ऐसे में हो सकता है कि दीपक भी अपना नाम इस सीरीज से वापस ले लें। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 मैच भी चाहर इसी कारण से नहीं खेल सके थे और अपने पिता के पास चले गए थे। ऐसे में ये दोनों ही गेंदबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ