---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

INDIA vs NEPAL: फ्री में देख सकते हैं भारत-नेपाल का मुकाबला, यहां देखें डिटेल्स

INDIA vs NEPAL Asia Cup 2023 Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को बारिश से मैच धुलने के बाद अब निगाहें नेपाल के खिलाफ पल्लेकेले में होने वाले मुकाबले पर हैं। टीम इंडिया को हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर […]

---विज्ञापन---

INDIA vs NEPAL Asia Cup 2023 Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को बारिश से मैच धुलने के बाद अब निगाहें नेपाल के खिलाफ पल्लेकेले में होने वाले मुकाबले पर हैं। टीम इंडिया को हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। यदि उसे हार का सामना करना पड़ा तो सफर खत्म हो जाएगा।

हालांकि भारतीय टीम का ये मुकाबला भी बारिश से धुलता है तब भी टीम इंडिया सुपर-4 में जाएगी क्योंकि नेपाल के पास एक ही अंक होगा। वह इससे पहले पाकिस्तान से 238 रन की करारी हार का सामना कर चुकी है। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे तो वहीं नेपाल की कमान रोहित पौडेल के हाथ में होगी। नेपाल की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही है।

---विज्ञापन---

डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं IND vs NEP Live 

इस मुकाबले को मोबाइल पर फ्री में देखा जा सकता है। भारत-नेपाल मैच का प्रसारण जहां स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, तो वहीं इसे डिज्नी+हॉटस्टार पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि पल्लेकेले का मौसम एक बार फिर मैच का मजा बिगाड़ सकता है। इस मैच में भी बारिश आने की पूरी उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक, सोमवार शाम 4 बजे तक बारिश हो सकती है, जबकि मैच दोपहर 3 बजे शुरू होने वाला है।

---विज्ञापन---

INDIA vs NEPAL हेड टू हेड 

भारत और नेपाल के बीच अब तक कोई भी मुकाबला नहीं खेला गया है। ऐसे में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों का पलड़ा इस मैच में भारी है। हालांकि नेपाल की टीम भी कम नहीं है। वह किसी भी समय उलटफेर कर सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का नतीजा क्या निकलता है।

First published on: Sep 04, 2023 12:46 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola