पंजाब की टीम का हिस्सा बने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह, इस बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान 

Punjab Cricket Team: हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का चयन हुआ है. जहां पर शुभमन गिल को बाहर के रास्ता दिखा दिया गया. उसके बाद अब शुभमन गिल पंजाब की टीम का हिस्सा बन गए हैं. जहां पर वो अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह के साथ खेलते हुए नजर आएंगे. पंजाब की टीम फिलहाल बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. उनके पास जीतने का मौका है. 

shubman gill, abhishek sharma and arshdeep singh

shubman gill, abhishek sharma and arshdeep singh

Punjab Cricket Team: विजय हजारे ट्रॉफी की 24 दिसंबर से शुरुआत हो रही है. जिसका फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए अब पंजाब की टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर टीम में कई स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर हुए शुभमन गिल अब पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं उनके साथ अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह भी खेलते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा भी टीम में कई सितारे शामिल हैं. 

विज्ञापन

पंजाब की टीम का हुआ ऐलान 

विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की टीम अपना पहला मुकाबला 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के लिए खेलने वाली है. जहां पर टीम को ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ की टीम से कड़ी चुनौती मिलेगी. बात करें शुभमन गिल की तो वो कम से कम 2 मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. मैनेजमेंट ने भले ही कप्तान के नाम का ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन 24 को ये जिम्मेदारी गिल को सौंपी जा सकती है. गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तैयारी का मौका मिल जाएगा. 

विज्ञापन

अगर पंजाब की टॉप नॉकआउट स्टेज में पहुंचती है, तो वहां पर शुभमन गिल खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. हालांकि अभिषेक शर्मा पूरे टूर्नामेंट में खेल सकते हैं. वहीं अर्शदीप को लेकर फिलहाल कोई बड़ा बयान नहीं है. अगर वो वनडे टीम में नहीं चुने जाते तो पूरा टूर्नामेंट खेल सकते हैं. 

विज्ञापन

यहां पर देखें पंजाब की विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम 

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जश्नप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष्ण भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ