रोहित शर्मा का मजाकिया अंदाज, बेन स्टोक्स को किया ट्रोल, कहा- 'आप उनसे पूछ सकते हो'

Rohit Sharma Trolls Ben Stokes: इंग्लैंड को मौजूदा एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार मिली है, जिसको लेकर टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने भी चुटकी ली है, उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

Rohit Sharma trolls Ben Stokes

Rohit Sharma Ben Stokes

Rohit Sharma Trolls Ben Stokes: इस बात से हम सभी वाकिफ हैं रोहित शर्मा कितने मजाकिया अंदाज के हैं. हाल ही में ‘हिटमैन’ ने अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स पर तंज कसा है. इंग्लैंड की टीम मौजूदा एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है, इसके बाद 21 दिसंबर को गुरुग्राम में एक इवेंट में, रोहित ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर खेलना आसान नहीं है. उन्होंने मजाक में कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में खेलना डिफिकल्ट है, आप इंग्लैंड को पूछ ही सकते हो.’

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2027 के लिए कमिटेड
ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में 5 पारियों में 31 रन बनाने के बाद, रोहित ने उनके खिलाफ वनडे सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया. ओपनर ने साफ किया कि वो ODI क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं और दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए कमिटेड हैं.

विज्ञापन

आसान नहीं रहा सफर
रोहित ने कहा. ‘मेरी भी ज़िंदगी कुछ ऐसी ही थी; शुरू करना बहुत मुश्किल था. लेकिन एक बार जब मैंने मोमेंटम पकड़ा, एक बार जब मैं प्लेन में बैठा, तो उस प्लेन ने जो ऊंचाई पकड़ी है, वो अभी तक नीचे नहीं आई है. मुझे लगता है कि यही मायने रखता है, और मैं नहीं चाहता कि वो प्लेन इतनी जल्दी लैंड करे. मुझे अभी तक ऊपर रहना है.’

विज्ञापन

प्लेन की मिसाल क्यों?
रोहित ने आगे कहा, ‘हम सब जानते हैं, मुझे यकीन है कि हर कोई ट्रैवल कर चुका है. इसीलिए मैंने प्लेन की ये मिसाल दी. जब कोई प्लेन 35,000-40,000 की ऊंचाई पर पहुंचता है, तो आपको अच्छा और रिलैक्स महसूस होता है; हम खाते हैं और सोते हैं. तो जिंदगी यही है. एक बार जब आप वो मोमेंटम पकड़ लेते हैं, तो मुझे लगता है कि ये जरूरी है कि आप बने रहें, और फिर जाहिर है लैंडिंग भी जरूरी है, लेकिन ये आप पर डिपेंड करता है कि आप कब लैंड करना चाहते हैं.’

रोहित के अगले मुकाबले
रोहित आने वाले दिनों में मुंबई की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेलेंगे. साथ ही 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नजर आएंगे. अपने टेस्ट रिटायरमेंट के बाद से, रोहित ने 6 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक बनाए हैं. वो घरेलू क्रिकेट और कीवी टीम के खिलाफ सीरीज में अपनी फॉर्म जारी रखना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ