कैसे T20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाते-बनाते चूक गए शुभमन गिल? 'सिलेक्शन' मीटिंग का सच आया सामने! 

Shubman Gill: दिसंबर 20 को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ. जहां पर उप कप्तान शुभमन गिल को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया. अब इस फैसले के पीछे की कहानी धीरे-धीरे सामने आ रही है. खबरों के मुताबिक मीटिंग शुरू होने से पहले तक गिल की जगह पक्की थी.

Shubman Gill

Shubman Gill

Shubman Gill: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो शुभमन गिल की टीम में एंट्री हुई. कमबैक के साथ ही गिल को टीम का उपकप्तान भी बनाया गया. हालांकि उसके बाद उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. जिसके कारण ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से गिल बाहर हो गए. भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से सभी के होश उड़ गए. गिल क्यों अचानक टी20 टीम से बाहर हुए, इसके पीछे की कहानी अब धीरे-धीरे पता चल रही है. 

विज्ञापन

शुभमन गिल के टीम से बाहर होने का सच आया सामने! 

नेटवर्क 18 की रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग से पहले शुभमन गिल की टी20 टीम में जगह पक्की थी. हालांकि मीटिंग में 3 चयनकर्ता नहीं चाहते थे कि गिल को खराब फॉर्म के बाद भी टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा बनाया जाए. ऐसे में गिल के लिए परेशानी खड़ी हो गई. इसी रिपोर्ट में बताया गया कि शुभमन गिल को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर बैक कर रहे थे, लेकिन बहुमत दूसरी तरफ होने के कारण गिल टीम से बाहर हो गए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को टीम मौका मिल गया. हालांकि सलामी बल्लेबाज में अभिषेक शर्मा का जोड़ीदार संजू सैमसन ही बनते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पंजाब की टीम का हिस्सा बने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह, इस बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान

गिल को करनी होगी फॉर्म में वापसी 

अब शुभमन गिल पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जहां पर गिल बड़ी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी के बाद शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा बनेंगे. जहां पर वो दोबारा कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. अपनी कप्तानी में शुभमन गिल पहली वनडे सीरीज भी जीतना चाहेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. आईपीएल 2025 से पहले ये गिल की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ