क्या केन विलियमसन का इंटरनेशनल टेस्ट करियर अब हो जाएगा खत्म? कीवी लेजेंड ने दिया सिग्नल!

Will Kane Williamson Retires From Test: केन वियमसन को टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना हर क्रिकेट फैंस की चाहत होती है, लेकिन क्या अब ऐसा दोबारा मुमकिन हो पाएगा, ये बड़ा सवाल बना हुआ है.

Kane Williamson

Kane Williamson

Will Kane Williamson Retires From Test Cricket: जब केन विलियमसन सोमवार 22 दिसंबर 2022 को वेस्ट इंडीज पर न्यूजीलैंड की 323 रन की शानदार जीत के बाद ‘बे ओवल’ से बाहर निकले, तो हो सकता है कि ये कीवी टीम के अब तक के सबसे महान बल्लेबाज का टेस्ट सफेद जर्सी में आखिरी मैच रहा हो. विलियमसन ने 108 मैचों में 54.68 के बेहतरीन औसत से 9,461 टेस्ट रन बनाए हैं. उन्होंने माउंट माउंगानुई टेस्ट के 5वें दिन से पहले ये माना कि जैसे-जैसे वह अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहे हैं, रिटायरमेंट का ख्याल उन पर हावी होने लगा है.

विज्ञापन

क्या विलियमसन होंगे टेस्ट से रिटायर?
35 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘जैसे-जैसे आप अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंचते हैं, ये विचार जाहिर तौर से आपके मन में आते हैं.’ हालांकि उन्होंने इस बात को कंफर्म नहीं किया कि ये मैच ब्लैक कैप्स के लिए सबसे लंबे फॉर्मेट में उनका आखिरी मैच हो सकता है. हालांकि, ये साफ है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट को लेकर विलियमसन की कमिटमेंट अब पहले जैसी नहीं रही. उन्होंने कहा, ‘ये तकरीबन सीरीज दर सीरीज है.’ जो उनके इंटरनेशनल फ्यूचर को लेकर अनिश्चितता को दिखाता है. ‘वेस्ट इंडीज सीरीज के बाद, (ब्लैक कैप्स) से काफी लंबा ब्रेक है, और और भी बातचीत होगी. हम आने वाली चुनौतियों का सामना करेंगे.’

विज्ञापन

परिवार पर फोकस?
केन विलियमसन की प्रायोरिटीज से परिवार की तरफ शिफ्ट हो गई हैं, एक ऐसा बैलेंज जिसे उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया. मंगलवार 23 दिसंबर को, वो और उनकी फैमिली दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरने वाले हैं, जहां वो SA20 लीग में खेलेंगे. ये कदम न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ उनके बदलते रिश्ते को दिखा रहा है.

विज्ञापन

अहम अग्रीमेंट किया साइन
एक कैजुअल प्लेइंग एग्रीमेंट पर दस्तखत करने के बाद, विलियमसन अब हर इंटरनेशनल असाइनमेंट के लिए खुद को अवेलेबल कराने के लिए बाध्य नहीं हैं, जिससे उन्हें ये चुनने की आजादी मिलती है कि वो राष्ट्रीय टीम के लिए कब खेलें. नतीजतन, न्यूजीलैंड के बारे में सोचने से पहले 6 महीने तक का वक्त लग सकता है, जिसमें मई 2026 में आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट और उसके बाद जून में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज होगी.

विज्ञापन

10 हजार टेस्ट रन के करीब
न्यूजीलैंड को 2026 के आखिर में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट और 2026-27 में ऑस्ट्रेलिया का 4 टेस्ट मैचों का मुश्किल दौरा देखना है. विलियमसन ने कहा, “इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जाना वाकई में बहुत रोमांचक संभावनाएं हैं. ये मुश्किल टूर हैं, और शानदार मौके हैं.’ 10,000 रन के अहम पड़ाव के करीब (9461 रन) पहुंचने के बावजूद, विलियमसन ने जोर देकर कहा कि पर्सनल रिकॉर्ड उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखते. उन्होंने कहा, “मैंने कभी भी इस टीम का इस्तेमाल अपने पर्सनल फायदे के लिए नहीं किया है. आप जो भी रन बनाते हैं, वो असल में आपके नहीं होते, वो टीम के लिए होते हैं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ