IND vs IRE: दूसरे मैच से पहले पेड़ों पर चली 'कटार', जानिए क्या रही वजह
Edited By Pushpendra Sharma

India vs Ireland 2nd T20i
Edited By Pushpendra Sharma

India vs Ireland 2nd T20i
India vs Ireland 2nd T20i: क्रिकेट के मैदान में यूं तो चौके-छक्कों की बारिश होती नजर आती है, लेकिन रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। भारत-आयरलैंड के बीच द विलेज ग्राउंड, मलाहाइड डबलिन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान जब लोग जियोसिनेमा पर लाइव मैच देख रहे थे तो अचानक पेड़ों पर ‘कटार’ चलती नजर आई। एक शख्स ट्री कटर मशीन से पेड़ों की टहनियों पर काट-छांट करता नजर आया।
दरअसल, डबलिन में इन दिनों मौसम खराब रहा है। पिछले मैच के दौरान आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो गई थी। इसी के चलते मैच भी पूरा नहीं हो पाया। जबकि इसके बाद भी लगातार मौसम खराब रहा। इसके चलते पेड़ की टहनियां झुक गईं। ये पेड़ स्टेंड्स तक आ गए। जोकि तेज हवा के साथ दर्शकों के लिए खतरा बन सकते थे। ऐसे में आयोजकों ने इन्हें मैच से एक दिन पहले कटवाना ही बेहतर समझा। ये नजारा देख कमेंटेटर भी कहते नजर आए- वैसे तो पेड़ों को कटते देखना अच्छा नहीं है, लेकिन दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।

ind vs ire tree cutting dublin
बहरहाल, इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ रन ठोके। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन जड़े। इसमें टॉप ऑर्डर पर रुतुराज गायकवाड़ के 58 और संजू सैमसन के 40 रन शामिल रहे। वहीं पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने भी धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 21 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के ठोक 180.95 की स्ट्राइक रेट से 38 रन जड़े। वहीं शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: