IND vs ENG: शुभमन गिल का फ्लॉप शो जारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निकाली भड़ास

India vs England 2nd Test: शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे यूजर्स।

india vs england 2nd test shubman gill poor performance fans reaction

शुभमन गिल का फ्लॉप शो जारी Image Credit: Social Media

विज्ञापन

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिले हैं। भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए। दूसरे टेस्ट मैच में मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और रजत पाटीदार को शामिल किया गया। हैदराबाद टेस्ट के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि शुभमन गिल का इस मैच से पत्ता कट सकता है। क्योंकि पिछली कई टेस्ट पारियों से शुभमन गिल लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। जिसके बाद टीम से उनको बाहर करने की मांग उठने लगी थी। अब एक बार फिर से दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में गिल जल्दी आउट हो गए।

गिल का फ्लॉप शो जारी

विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैच में पहले रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए उसके बाद क्रीज पर शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए। गिल की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि आज वो लंबी पारी खेल सकते हैं। लेकिन एक बार फिर से खराब शॉट खेलकर गिल आउट हो गए। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल 34 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

जिसके बाद सोशल मीडिया पर गिल को यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा शुभमन गिल का एक और मैच और गिल एक बार फिर फ्लॉप। इसके अलावा दूसरे मैच में सरफराज खान को मौका न देना और गिल को खिलाने को लेकर भी उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

पहले टेस्ट मैच भी शुभमन गिल दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हुए थे। इसके बाद अब दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी गिल का वहीं हाल रहा। अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर शुभमन गिल को टेस्ट टीम से बाहर करने की मांग तेज हो गई है।

अगर इस मैच की दूसरी पारी में भी गिल का बल्ला नहीं चलता है तो उम्मीद है कि उनका टेस्ट टीम से पत्ता कट सकता है। जबसे गिल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाज करने का मौका मिला है तबसे टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन खराब होता चला गया है। जिससे टीम इंडिया की भी टेंशन थोड़ी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ