IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी, दो मैच खेलते ही धोनी-सचिन के क्लब में होंगे शामिल

IND vs WI Virat Kohli

IND vs WI Virat Kohli

विज्ञापन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज 12 जुलाई 2023 से शुरू होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस श्रृंखला में एक बार फिर से सभी की निगाहें भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर होगी। जिनके पास कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाने का मौका है। कोहली का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ वैसे भी खूब चलता है।

2 मैच खेलते ही धोनी-सचिन के खास क्लब में शामिल होंगे कोहली

भारत के चेज मास्टर विराट कोहली ने अब तक टीम के लिए 498 अंतर्राष्टीय मैच खेले हैं। वे अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 और मुकाबले खेल लेते हैं तो 500 मैच पूरे कर लेंगे। वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के चौथे और विश्व के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन

भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं। उन्होंने 664 मुकाबलों में भारत का नेतृत्व किया है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है जिन्होंने 535 मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर 504 मैचों के साथ राहुल द्रविड़ हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन पूरे करेंगे कोहली

विराट अभी शानदार फॉर्म में चल रहे है, उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 टेस्ट की 19 पारियों में 822 रन बनए हैं। उनका औसत 43.26 है। वह 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। अगर वे 178 रन बना लेते हैं तो इस टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लेंगे। वे ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

डॉन ब्रेडमैन की करेंगे बराबरी

कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 28 शतक लगाए हुए हैं। वह 1 शतक और लगाते ही शतकों के मामले में डॉन ब्रैडमैन (29) की बराबरी कर लेंगे।इसके साथ ही वह हाशिम अमला (28), माइकल क्लार्क (28) और केन विलियमसन (28) को पीछे छोड़ देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ