IND vs PAK: 2024 में दो बार होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी हो सकता है महामुकाबला

India vs Pakistan Cricket Matches 2024: भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी इवेंट या मल्टी नेशन टूर्नामेंट में ही भिड़ती हैं। साल 2024 में भी दो बार भिड़ंत हो सकती है।

IND vs PAK Cricket Matches 2024 T20 World Cup Under 19 World Cup Full Schedule

IND vs PAK Cricket Matches 2024 T20 World Cup Under 19 World Cup Full Schedule (Image Credit- X)

विज्ञापन

India vs Pakistan Cricket Matches 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की बात करें तो दोनों देशों के तनाव की वजह से द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध ठंडे बस्ते में पड़े हैं। वहीं दोनों टीमों की भिड़ंत सिर्फ आईसीसी इवेंट में ही होती है। हर किसी की नजरें जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर टिकी हैं। इस टूर्नामेंट में भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आकर्षण का केंद्र होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल क्रिकेट फील्ड पर ही जनवरी-फरवरी में भी दोनों टीमें आमने-सामने हो सकती हैं।

जी हां सीनियर टीमें जून में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भिड़ सकती हैं। जबकि भारत और पाकिस्तान की जूनियर टीमें 19 जनवरी से 11 फरवरी तक होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी भिड़ सकती हैं। हालांकि, भारत और पाकिस्तान अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए ए और डी अलग-अलग ग्रुप में हैं। इसमें 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और चार-चार टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद नॉकआउट के पहले चरण में ग्रुप ए की टीमें डी से और ग्रुप बी की टीमें ग्रुप सी की टीमों से भी भिड़ेंगी।

विज्ञापन

कैसे हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?

ग्रुप ए में भारतीय टीम बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएसए के साथ है। जबकि ग्रुप डी में पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल की टीमें मौजूद हैं। नॉकआउट में A3 (ग्रुप ए की तीसरे नंबर की टीम) और D1 (ग्रुप डी की पहले नंबर की टीम), A1 और D2, A4 और D4, A2 और D3, A1 और D3, A2 और D1 व A3 और D2 की टीमें भिड़ेंगी। अगर भारत ग्रुप ए में नंबर 1 पर रहा और पाकिस्तान डी में नंबर 2 पर रहा तो 30 जनवरी को महामुकाबला हो सकता है। वहीं अगर भारत दूसरे और पाकिस्तान पहले पर रहा तो 3 फरवरी को भिड़ंत हो सकती है।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में होगी भिड़ंत!

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत न्यू यॉर्क में हो सकती है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार 8-9 जून को दोनों टीमें भिड़ सकती हैं। हालांकि, अभी आईसीसी की तरफ से ऑफिशियल शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। यहां भी लीग स्टेज में तो दोनों टीमें भिड़ ही सकती हैं। साथ ही 20 टीमों वाले वर्ल्ड कप में नॉकआउट के दौरान भी भारत-पाक मैच हो सकता है। अभी फैंस को फिलहाल तय तारीखों का इंतजार है कि कब-कब दोनों टीमें और कहां-कहां भिड़ सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ