IND vs AUS Pitch: अहमदाबाद की पिच पर बड़ा अपडेट; फाइनल मैच की सतह तैयार, मुश्किल में पड़ेंगे कंगारू!

IND vs AUS Final Ahmedabad Pitch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले की पिच अब तय हो चुकी है।

IND vs AUS Final World Cup 2023 Ahmedabad Pitch Finalized Australians Can be Trapped Indians Spinners

IND vs AUS Final World Cup 2023 Ahmedabad Pitch Finalized Australians Can be Trapped Indians Spinners

विज्ञापन

IND vs AUS Pitch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे यहां की पिच को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आपको बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबले से पहले वानखेड़े की पिच पर विवाद शुरू हुआ था। फाइनल तक भी यह विवाद खिचा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब इसको लेकर तस्वीर साफ हो गई है। पता चल चुका है कि किस पिच पर फाइनल मैच होगा।

किस पिच पर होगा फाइनल मुकाबला?

अगर फाइनल मुकाबले की बात करें तो यह उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर भारत और पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को हुआ था। उस पिच पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। अब एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए ये शुभ संकेत है। वहीं कंगारू टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भारतीय टीम यहां इस पिच पर खेली थी तो गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी को उखाड़ फेंका था। अब यही डर ऑस्ट्रेलिया पर मंडरा रहा है।

विज्ञापन

कैसा होगा पिच का मिजाज?

इस पिच की बात करें तो पिछले मैचों के लिहाज से इस पिच पर ज्यादा रन नहीं बने हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को क्यूरेटर का भी बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि, 315 रन डिफेंड करने लायक होंगे। इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। भारत के पास कुलदीप और जडेजा स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ एडम जैम्पा एक स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। जब लीग मैच भी चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था उस मैच में भी स्पिनर्स का जलवा दिखा था और टीम 199 रन ही बना पाई थी। लेकिन भारत को भी जैम्पा और मैक्सवेल व हेड से सावधान रहना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी या बाद में किसे फायदा?

अगर इस मैच में टॉस के रोल की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा भी हो सकता है और नुकसान भी। ये पिच दो-धारी तलवार की तरह काम कर सकती है। जहां पहली पारी में पिच टर्न ले सकती है, तेज गेंदबाज फायदा उठा सकते हैं। वहीं अगर शाम में ओस आई तो गेंदबाजी में भी नुकसान हो सकता है। लेकिन अगर ओस नहीं आई तो शाम के समय पिच धीमी हो सकती है और बाद में खेलने वाली टीम को नुकसान हो सकता है। इसलिए कुछ कहना मुश्किल है। यही कारण है कि अहमदाबाद में 30 में 15-15 वनडे दोनों बाद में और पहले खेलने वाली टीमों ने जीते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ