IND vs AUS: Cheteshwar Pujara ने पाई बड़ी उपलब्धि, सचिन तेंदुलकर समेत इन दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

WTC Final 2023 Cheteshwar Pujara

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये मैच भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए बेहद खास है। ये उनका 100वां टेस्ट मैच है। इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही पुजारा ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। वे भारत की तरफ से 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए चेतेश्वर पुजारा

बता दें कि भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वालों की लिस्ट को देखा जाए तो इसमें टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होने 200 टेस्ट मैच खेले हैं। फिर राहुल द्रविड़ ने 163 टेस्ट खेले। तीसरे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण का नाम है, जिन्होंने 134 और अनिल कुंबले 132 टेस्ट मैच खेले हैं इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर कपिल देव का नाम है, जिन्होंने टीम के लिए कुल 131 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस लिस्ट में 100वां टेस्ट खेल रहे पुजारा 13वें नंबर पर आ गए हैं।

भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

1.सचिन तेंदुलकर 200 टेस्ट

2. राहुल द्रविड़ 163 टेस्ट

3. वीवीएस लक्ष्मण 134 टेस्ट

4.अनिल कुंबले 132 टेस्ट

5.कपिल देव 131 टेस्ट

6.सुनील गावस्कर 125 टेस्ट

7.दिलीप वेंगसरकर 116 टेस्ट

8.सौरव गांगुली 113 टेस्ट

9.विराट कोहली 105 टेस्ट

10.इशांत शर्मा 105 टेस्ट

11.हरभजन सिंह 103 टेस्ट

12. वीरेंद्र सहवाग- 103 टेस्ट

13. चेतेश्वर पुजारा – 100 टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ