'मेरा पिया घर आया’, इमाम उल हक की कव्वाली पार्टी में जमकर थिरके बाबर आजम और सरफराज अहमद

बाबर और सरफराज का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह इमाम उल हक के निकाह पार्टी से पहले कव्‍वाली का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

Imam ul Haq Babar Azam Sarfaraz Ahmed

कव्वाली पार्टी में जमकर थिरके बाबर आजम और सरफराज अहमद. (X)

नई दिल्ली. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक के निकाह की पार्टी शुरू हो गई है। 25 नवंबर को वह अनमोल मेहमूद के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। घर में निकाह का जश्न भी शुरू हो गया है। 23 नवंबर को एक कव्‍वाली कार्यक्रम रखा गया था। जहां कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को देखा गया। इसमें उनके साथी खिलाड़ी एवं हाल ही में कप्तानी छोड़ने वाले स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी नजर आए।

विज्ञापन

कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में बाबर आजम और सरफराज अहमद को ‘मेरा पिया घर आया’ गाने पर झूमते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाल ही में अनमोल मेहमूद का मेंहदी समारोह संपन्न हुआ है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में अनमोल को गहरे लाल रंग के गोल्‍डन एम्‍ब्रायडरी वाले लहंगे में देखा जा सकता है। अनमोल इनतस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

निकाल के बाद ऑस्ट्रेलिया के रवाना होंगे इमाम:

इमाम उल हक निकाह के बाद जल्द ही ऑस्‍ट्रेलिया रवाना होंगे। यहां ग्रीन टीम को मेजबान टीम के साथ टेस्ट सीरीज में दो-दो हाथ करनी है। सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर को पर्थ, दूसरा 26 दिसंबर को मेलबर्न और तीसरा तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

विज्ञापन

आगामी सीरीज के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। टीम का ट्रेनिंग कैंप 23 नवंबर से रावलपिंडी में शुरू है। इमाम की शादी में शामिल होने के लिए बाबर और सरफराज ने पीसीबी से खास इजाजत मांगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ