पाकिस्तान के 2 खिलाड़ियों के घर गूंजेगी शहनाई, एक ही दिन होगी शादी

Faheem Ashraf Imam ul Haq Marriage: दोनों क्रिकेटरों का वलीमा समारोह 26 नवंबर को अलग-अलग कार्यक्रमों और स्थानों पर होगा।

Faheem Ashraf Imam ul Haq Marriage

Faheem Ashraf Imam ul Haq Marriage

विज्ञापन

Faheem Ashraf Imam ul Haq Marriage: पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों के यहां इन दिनों शहनाई गूंज रही है। बाएं हाथ के बल्लेबाज इमाम-उल-हक के साथ ही पाकिस्तानी गेंदबाजी ऑलराउंडर फहीम अशरफ भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह अपनी शादी का जश्न मना रहे हैं। 29 साल के क्रिकेटर की मेहंदी उनके गृहनगर पंजाब के जिला कसूर में फूल नगर में हुई। इस कार्यक्रम में फहीम के दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।

एक ही दिन होगी शादी 

पेस स्टार की शादी इमाम उल हक की शादी के दिन यानी यानी शनिवार 25 नवंबर को हो ही रही है। दोनों क्रिकेटरों का वलीमा समारोह 26 नवंबर को अलग-अलग कार्यक्रमों और स्थानों पर होगा। फहीम की शादी नारोवाल में होगी, जबकि वलीमा रिसेप्शन उनके गृहनगर फूल नगर में होगा।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जगह

ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने पाकिस्तान के लिए अपने करियर के दौरान 16 टेस्ट, 34 वनडे और 48 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 2017 में अपना टी20 और वनडे डेब्यू किया, जबकि टेस्ट प्रारूप में उन्होंने 2018 में डेब्यू किया। दोनों क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलेंगे। इसकी शुरुआत 14 दिसंबर को होगी।

उनके 30 नवंबर को लाहौर में टीम में शामिल होने की उम्मीद है। फहीम ने अपना आखिरी वनडे भारत के खिलाफ एशिया कप के दौरान कोलंबो में खेला था। जहां वे काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 10 ओवर में 74 रन लुटाए थे। जबकि बल्लेबाजी में महज 4 रन ही बना सके।

विज्ञापन

ट्रेनिंग कैंप छोड़ने की अनुमति

जियो सुपर की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, उन्हें पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 28 नवंबर तक शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए पूरे ट्रेनिंग कैंप को छोड़ने की अनुमति दी गई है। बता दें कि पाकिस्तान के टी20 कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, स्पिनर शादाब खान और टेस्ट कप्तान शान मसूद ने भी इस साल की शुरुआत में शादी की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ