---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ENG vs SA: साउथ अफ्रीका ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को रौंदा, इंग्लिश टीम को मिली वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार

ENG vs SA, World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बुरी तरह से हराया और अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है।

---विज्ञापन---

ENG vs SA, World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम का बुरा हाल हो गया है। पिछले मैच में अफगानिस्तान से हारने के बाद अब इंग्लिश टीम साउथ अफ्रीका से हार गई है। खास बात यह रही कि इंग्लैंड की यह वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार रही है। वहीं ओवरऑल वर्ल्ड कप में रनों से लिहाज से यह 7वीं सबसे बड़ी हार रही। यह शर्मनाक हार इंग्लैंड को तब झेलनी पड़ी है जब उनके सबसे बड़े खिलाड़ी बेन स्टोक्स की इस मैच में वापसी हो गई थी। इस मैच में पहले खेलते हुए अफ्रीका ने पूरे 50 ओवर खेलकर 399 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 22 ओवर खेलकर 170 रनों पर ही ढेर हो गई।

इंग्लैंड की सबसे शर्मनाक हार

इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट में भी इंग्लैंड की यह रनों से लिहाज से सबसे बड़ी हार है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए पहले खेलते हुए रीजा हेंड्रिक्स ने 85, रासी वान दर डूसेन ने 60, हेनरिक क्लासेन ने 109 और मार्को यान्सन ने नाबाद 75 रन बनाए थे। इसकी बदौलत अफ्रीका ने इंग्लैंड को 400 रनों का लक्ष्य दिया। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 170 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के 9 विकेट ही गिरे और गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए रीस टॉप्ली बल्लेबाजी करने नहीं आए। इंग्लैंड ने इस मैच को 229 रनों से गंवाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- ‘…मुझे पाकिस्तानी मत कहो,’ Pakistan की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर का अनोखा बयान हुआ वायरल

वनडे वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हार (रनों के लिहाज से)

  1. अफगानिस्तान- 275 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने हराया, 2015
  2. बरमूडा- 257 रनों से भारत ने हराया, 2007
  3. वेस्टइंडीज- 257 रनों से साउथ अफ्रीका ने हराया, 2015
  4. नामीबिया- 256 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने हराया, 2003
  5. बरमूडा- 243 रनों से श्रीलंका ने हराया, 2007
  6. नीदरलैंड- 231 रनों से साउथ अफ्रीका ने हराया, 2011
  7. इंग्लैंड- 229 रनों से साउथ अफ्रीका ने हराया, 2023

इंग्लैंड की वनडे में सबसे बड़ी हार

  • 229 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 2023
  • 221 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022
  • 219 रन बनाम श्रीलंका, 2018
  • 165 रन बनाम वेस्टइंडीज, 1994
  • 165 रन बनाम पाकिस्तान, 2005

यह भी पढ़ें:- NED vs SL: श्रीलंका ने वर्ल्ड कप 2023 में खोला खाता, नीदरलैंड को हराकर दर्ज की पहली जीत

---विज्ञापन---

नहीं चला कोई अंग्रेज बल्लेबाज

इस मैच में इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया। टॉप 6 में हैरी ब्रूक 17 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा जोस बटलर ने 15 रन, जॉनी बेयरस्टो ने 10 रन बनाए और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। बेन स्टोक्स की वर्ल्ड कप 2023 में वापसी हुई और पहला मैच खेलेत हुए वह सिर्फ 5 रन बना पाए। अंत में गस अटकिंसन ने 35 और मार्क वुड ने नाबाद 43 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर दोनों ने 170 तक पहुंचाया। अगर 169 से कम का स्कोर बनता तो टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर आ जाती। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा लुंगी एनगिडी और मार्को यान्सन को 2-2 सफलताएं मिलीं। कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

First published on: Oct 21, 2023 08:34 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola