'...मुझे पाकिस्तानी मत कहो,' Pakistan की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर का अनोखा बयान हुआ वायरल

World Cup 2023: पाकिस्तान की लगातार दो हार के बाद टीम के प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच दिग्गज का बयान चर्चा में है।

World Cup 2023 Waqar Younis Remarks Do not call me just pakistani i am half australian

World Cup 2023 Waqar Younis Remarks Do not call me just pakistani i am half australian

World Cup 2023, Pakistan Cricket Team: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तानी की लगातार दूसरी हार के बाद कई सवाल टीम के कॉम्बिनेशन और कप्तान बाबर आजम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर भी टीम के कॉम्बिनेशन पर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में एक पूर्व क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की हार के बाद एक अनोखा बयान दे दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि, मुझे पाकिस्तानी मत कहो। यह पूर्व क्रिकेटर वर्तमान में पाकिस्तान में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में रहता है।

विज्ञापन

पूर्व दिग्गज ने क्यों दिया ऐसा बयान?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वकार यूनिस ने यह अनोखा बयान दिया है। मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर शेन वॉटसन और एरोन फिंच के साथ बात करते हुए वकार ने यह बयान दिया। दरअसल उनका पूरा बयान कुछ और था लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने यह नहीं कहा। वह ऐसा बोले थे कि मुझे पाकिस्तानी मत कहो। बल्कि वह यह भी बोले थे कि, मैं आधा ऑस्ट्रेलियाई भी हूं। आपको बता दें कि वकार यूनिस के पास ऑस्ट्रेलिया की सिटिजनशिप है। वह सिडनी में रहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वकार यूनिस ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलियाई मूल की एक डॉक्टर से शादी की है। वह सिडनी के न्यू साउथ वेल्स में दो बेटी और एक बेटे के साथ रहते हैं। फिलहाल वह वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत में हैं और कमेंट्री पैनल का हिस्सा भी हैं। वहीं उनके इस बयान पर कई लोगों ने एक्स पर पोस्ट भी किए। कुछ लोगों का कहना था कि, वकार अपने को पाकिस्तानी मानने से ही मना कर रहे हैं। वहीं कुछ ने इस पर पाकिस्तान के मजे लिए और कहा कि, वकार भाई को खुद को पाकिस्तानी बोलने से शर्म आती है।

https://twitter.com/_mrempty/status/1715417217557271034

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का बुरा हाल

पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में शुरुआत अच्छी की थी। पहले नीदरलैंड को पाकिस्तान ने हराया और फिर श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य चेज करके जीत दर्ज की। उसके बाद भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की पोल खुल गई। यहां से हार ने पूरी टीम को झकझोर दिया। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई और कप्तान बाबर समेत मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। इस तरह लगातार दो हार टीम को झेलनी पड़ गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ