BBL 2022: तूफानी गेंद पर चारों खाने चित हो गए Hales, Sean Abbott ने किया शिकार, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

BBL 2022 Alex Hales lbw Sean Abbott
Edited By Bhoopendra Rai

BBL 2022 Alex Hales lbw Sean Abbott
BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग का आज 34वां मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सिडनी थंडर बनाम सिडनी सिक्सर्स की टीमें आमने-सामने हैं। सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, वहीं टॉस हारने वाली सिडनी थंडर की टीम बल्लेबाजी कर रही है।
सिडनी थंडर के लिए एलेक्स ऐल्स आज कुछ नहीं कर पाए और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। हेल्स को Sean Abbott ने अपना शिकार बनाया। Sean Abbott की खतरनाक गेंद गिरकर थोड़ा अंदर आई और हेल्स के पैड पर जा लगी। उधर अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी, लेकिन बल्लेबाज ने रिव्यू लिया, जो अंत में गेंदबाज के पक्ष में गया और हेल्स को वापस लौटना पड़ा।
Sean Abbott sends Alex Hales on his way first ball in his last match of #BBL12 with an absolute peach!!@BKTtires | #GoldenMoment pic.twitter.com/bcQ4JcU2Gl
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 8, 2023
अगर मैच की बात करें तो सिडनी थंडर ने 15 ओवर का खेल होने तक 6 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। सैम व्हाइटमैन ने 42, जबकि एलेक्स रॉस ने 34 रनों का योगदान दिया। क्रीज पर बेन कटिंग 0 और नाथन अभी-अभी क्रीज पर आए हैं।
बिग बैश लीग की प्वाइंट टेबल पर इन दोनों टीमों की स्थिति पर नजर डालें तो सिडनी सिक्सर्स 9 मैच में 5 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि सिडनी थंडर उससे एक स्थान नीचे यानी तीसरे नंबर पर मौजूद है। सिडनी थंडर ने 8 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है। आज का मुकाबला जीतकर दोनों टीमें अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी।
सिडनी थंडर (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू गिलक्स (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, सैम व्हाइटमैन, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, बेन कटिंग, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (कप्तान), ब्रेंडन डोगेट, उस्मान कादिर
सिडनी सिक्सर्स (प्लेइंग इलेवन): जोश फिलिप (विकेटकीपर), जेम्स विंस, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, डैनियल क्रिश्चियन, हेडन केर, सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, क्रिस जॉर्डन, टॉड मर्फी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: