AUS vs ENG ODI: I Am Back Baby...स्टीव स्मिथ ने डेविड वॉर्नर को क्यों बोला ये डायलॉग, मैच के बाद खोला राज

AUS vs ENG ODI steve smith david warner

AUS vs ENG ODI steve smith david warner

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के बीच गुरुवार को पहला वनडे खेला गया। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी। खास बात यह है कि इस मैच में स्टीव स्मिथ ने 78 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 9 चौके-एक छक्का जड़ा। जोश से भरे स्टीव स्मिथ मैदान पर डेविड वॉर्नर से कहते दिखे i am back baby (मैं वापस आ गया हूं)

विज्ञापन

6 साल में पहली बार

एडिलेड में अपनी शानदार वनडे पारी की घोषणा करते हुए स्मिथ ने गर्व के साथ कहा- मैं पिछले छह वर्षों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी महसूस कर रहा हूं। स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा, “यह 6 साल में शायद सबसे अच्छी पारी थी जो मैंने महसूस की है।” “मैं अच्छी स्थिति में था और मुझे वास्तव में अच्छा लगा, मैंने ईमानदारी से छह साल में ऐसा महसूस नहीं किया। “उस समय टीम के लिए महत्वूपर्ण रन बनाना अच्छा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/cricketcomau/status/1593344977546854401

विज्ञापन

हम हमेशा पूर्णता की तलाश में रहते हैं और मेरे लिए गुरुवार का दिन पूर्णता के करीब था। स्मिथ जून 2022 से पहले लगभग डेढ़ साल तक वनडे से गायब रहे थे। हालांकि जबसे वह लौटे हैं तब से कई सीरीज में शानदार रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में उन्होंने शानदार शतक लगाया था।

https://twitter.com/cricketpun_duh/status/1593190500655583238

विज्ञापन

मैं कुछ चीजों पर काम कर रहा हूं

स्मिथ हाल ही में टी20 विश्व कप अभियान के दौरान एक मैच के बाद बाहर हो गए थे। पिछले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका व्हाइट बॉल करियर सवालों के घेरे में आ गया है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पहले वनडे में वापसी की उसने क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना दिया। स्मिथ ने कहा- “मैं कुछ चीजों पर काम कर रहा हूं। यह लगभग छह महीने या 12 महीने की प्रक्रिया है।”

“मुझे लगता है कि मैं अब थोड़ा और साइड-ऑन रह रहा हूं और जैसे मुझे अपने पैर और हाथ एक साथ मिल गए हैं।” गुरुवार को शायद पहली बार था जब मैंने उस तरह का बदलाव महसूस किया। वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला और दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की एक और श्रृंखला के बाद ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए फरवरी में भारत का दौरा करेगा।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

विज्ञापन

इंग्लैंड वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, सैम बिलिंग्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल साल्ट, ओली स्टोन, जेम्स विन्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, ल्यूक वुड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ